FD में निवेश करने वाले होंगे मालामाल, 6 बड़े बैंकों ने ब्याज दर में किया इजाफा
Fixed Deposit Interest Rate : भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सभी निवेश करने की योजना बनाते हैं। आज बाजारों में निवेश के अनेकों ऑप्शन मौजूद हैं। लेकिन जब बात सुरक्षित निवेश और गारंटीड ब्याज की आती है तो सभी एफडी में निवेश करने की सलाह देते हैं। अगर आप भी एफडी (FD Rate) में निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, हाल ही में 6 बड़े बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (FD interest rate)। एफडी यानी फिकस्ड डिपॉजिट में निवेश करने वालों के गुड न्यूज है। दरअसल, हाल ही में 6 बड़े बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए समय समय पर एफडी की ब्याज दरों को संशोधित करते रहते हैं। अगर आप एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अब आपके लिए अच्छा मौका है। ये बड़े बैंक तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। एफडी (FD Rate) में पैसा लगाने से पहले सभी बैंकों की ब्याज दरों की तुलना जरूर करें। इसके बाद जो बैंक सबसे अधिक इंटरेस्ट प्रदान कर रहा है उसी में पैसा लगाने की सोचें।
HDFC Bank की नई ब्याज दरें-
एचडीएफसी बैंक ने 6 मार्च 2026 से नई एफडी दरों को लागू कर दिया है। बैंक के द्वारा अब सामान्य ग्राहकों को 2.75 प्रतशित से 6.50 प्रतशित तक ब्याज ऑफर किया जा रहा है। हालांकि सीनियर सिटीजन को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज दर उपलब्ध कराया जा रहा है। बैंक ने 3 साल 1 दिन से 4 साल 7 महीने की पीरियड वाली एफडी पर ब्याज दर 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत तक कर दिया है। हालांकि कुछ अन्य पीरियड वाली एफडी पर कटौती भी की है।
Yes Bank अब दे रहा है इतना रिटर्न-
Yes Bank ने 5 मार्च 2026 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर नई दरों को लागू कर दिया है। बैंक के द्वारा सामान्य ग्राहकों को 3.25 प्रतिशत से 7 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर किया जा रहा है। साथ ही में सीनियर सिटीजन को 3.75 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। बैंक में 36 महीने से कम और 60 महीने से कम पीरियड की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है।
बंधन बैंक और इंडियन बैंक की ब्याज दरें-
Bandhan Bank ने भी 6 मार्च 2026 से अपनी एफडी दरों में बदलाव कर दिया है। अब बैंक सामान्य ग्राहकों को 2.95 प्रतिशत से 7.25 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 3.70 प्रतिशत से 7.75 प्रतिशत तक का ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। साथ ही में Indian Bank की स्पेशल 300 दिन की एफडी योजना में सामान्य ग्राहकों को 7.05 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 7.55 प्रतिशत तक का ब्याज दर उपलब्ध करा रहे हैं।
स्मॉल फाइनेंस बैंकों में मिलेगा ज्यादा ब्याज-
वहीं कुछ छोटे फाइनेंशियल बैंकों में अभी भी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। Suryoday Small Finance Bank 5 साल की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को करीब 7.90 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन को 8.10% तक ब्याज दे रहा है। Equitas Small Finance Bank में भी सीनियर सिटीजन को 8 प्रतिशत तक ब्याज दर ऑफर सकता है, जबकि सामान्य ग्राहकों के लिए दरें 3.50 प्रतिशत से 7.40 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है।