UP Weather : यूपी में अगले 48 घंटों में बदलेग मौसम, आंधी तूफान के साथ IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
UP Mausam : उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। यहां पर पिछले कुछ दिनों से गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। अब आने वाले दो दिनों में झमाझम बारसात होने वाली है। बारिश होने की वजह से तापमान में गिरावट आएगी। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से यूपी के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News - (Up Weather Update)। यूपीवालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जहां एक ओर पिछले काफी समय से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं अब तापमान में गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है। अब यूपी का मौसम (UP Mausam) पूरी तरह से बदल जाएगा क्योंकि यहां बारिश होने की संभावना है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है।
दिन में बढ़ने लगा पारा-
मौसम विभाग (IMD Weather Update) के अनुसार गुरुवार को दिन में तापमान सामान्य से 12.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ जोकि पूरी तरह से अप्रत्याशित है। रात का तापमान भी सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा है। वहीं बुधवार के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में क्रमश: 1.1 एवं 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में तापमान में और भी ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, हालांकि चार से पांच डिग्री की गिरावट के आसार हैं।
बता दें कि अभी भी यूपी में रात के समय हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के मुताबिक यूपी में तीन दिनों तक इसी प्रकार मौसम रहेगा। रविवार से बदलाव की संभावना है। तेज हवा के साथ बिजली कड़कने और बूंदाबादी से राहत मिल सकती है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि मार्च के महीने में तापमान ने अप्रैल का एहसास करा दिया है।
15-16 को आंधी-बारिश का अलर्ट -
यूपी (UP ka Mausam) में पड़ रही भयंकर गर्मी से अब प्रदेशवासियों को राहत मिलने वाली है। हाल ही में मौसम विभाग ने 15-16 मार्च को वेस्ट यूपी में 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बरसात की संभावना है। पहाड़ों पर पहुंच रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानूसनी सीजन की ये पहली और तेज मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आंधी-बारिश (IMD Rain Alert) से ना केवल गेहूं की फसल प्रभावित होगी बल्कि आम को भी व्यापक नुकसान होने की आशंका है। इस साल आम पर अच्छा बौर है, लेकिन संभावित बारिश से गिर जाएगा।
