UP Gold Rate : यूपी में दशहरा के दिन धड़ाम गिरा सोना, अब इतने में मिल रहा 1 तोला

Gold Silver Price : सोने की कीमतों में काफी दिनों से तेजी का रूख देखने को मिल रहा है। सोना आए दिन नए रिकॉर्ड कायम करता जा रहा है। लेकिन अब कई दिनों से हो रही बढ़ौतरी के बाद आज उत्तर प्रदेश में दशहरे के दिन सोने के भाव (GOld Rate) में गिरावट दर्ज की गई है। एक्सपर्ट का मानना था कि त्योहार के दिन डिमांड बढ़ने से रेट में उछाल आएगा। लेकिन आज सोना सस्ता हो गया है। चलिए जानते हैं कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना -

 

​​​​​HR Breaking News - (Gold Price Today)। सोने की बढ़ती कीमतों से परेशान आम जनता के लिए राहत की खबर है। दरअसल, सोने में लगातार आ रही तेजी ने सभी को हैरान कर दिया है। आज दशहरे के दिन यूपी में सोने के भाव में गिरावट आई है। सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट आने से सोना खरीदारों में खुशी का माहौल है। वहीं निवेशकों को तगड़ा झटका लगा है।

सोने-चांदी में गिरावट - 

अनुमान लगाए जा रहे थे कि त्योहारी सीजन के शुरू होते ही सोने व चांदी (Gold Silver Rate Today) की डिमांड बढ़ने से इनके रेट सातवें आसमान पर जा सकते है लेकिन दशहरे के दिन सोने की चमक फिकी पड़ती नजर आ रही है। आज सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। सुबह 9.30 बजे सोने का भाव 30 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और चांदी (Silver Rate Down) में 154 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने का ताजा भाव -

आज यानी 2 अक्टूबर को दशहरे के दिन सुबह 9.38 बजे एमसीएक्स (MCX Gold rate today) पर सोना सस्ता होकर 1,17,558 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। सोने ने अब तक 117,630 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 1,18,444 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

चांदी का लेटेस्ट रेट -

वहीं सोने के साथ ही आज चांदी की कीमतों (Silver Latest rate) में भी गिरावट आई है। आज सुबह 9.39 बजे 1 किलो चांदी का भाव 144,566 रुपये चल रहा था। इसमें अभी 154 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 142,466 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 145,715 रुपये प्रति किलो पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

शहर        सोने का भाव                      चांदी की कीमत

पटना         117,340                                 144,300

जयपुर      117,390                               144,360

कानपुर      117,440                               144,420

लखनऊ     117,440                               144,420

भोपाल      117,530                               144,530

इंदौर        117,530                               144,530

चंडीगढ़     117,410                               144,380

रायपुर        117,360                               144,320

यहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना और चांदी -

पटना में आज सोने का दाम (Patna Gold Rate Today) सबसे कम है। यहां सोना 117,340 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है। अगर आप सोने के आभूषण बनवाने की सोच रहे हैं तो यहां से सोने की खरीदारी कर सकते हैं। इसके साथ ही भोपाल और इंदौर में सोने का भाव (Sone ka bhav) 117,530 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। वहीं, चांदी की बात करें तो पटना में चांदी भी सबसे कम रेट में मिल रही है। पटना में 1 किलो चांदी की कीमत 144,300 रुपये चल रही है। वहीं भोपाल और इंदौर में चांदी सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) 144,530 रुपये है।