UP Gold Rate : यूपी में सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, जान लें 18, 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट 

Sone ka taja Bhav : सोने की कीमत में पिछले काफी दिनों से जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है। लगातार सोना महंगा होता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सोने में तगड़ा उछाल आया है। अगर आप इन दिनों में सोना (Gold Price) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो चलिए जानते हैं 18, 22 और 24 कैरेट सोने का ताजा भाव -

 

HR Breaking News (UP Gold Rate Today)। सोने की बढ़ती कीमतों ने सभी के पसीने छुड़ा दिए हैं। साल की शुरुआत से ही सोना महंगा होता आ रहा है। 75,000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1,10,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर जा पहुंचा है। सोने की कीमतों (Gold Latest rate) ने न रुकने वाली रफ्तार पकड़ ली है। अब यूपी (UP Sone ka Bhav) में सोने ने लंबी छलांग लगाई है। आज यानी 27 सितंबर 2025 को एक बार फिर सोने में तूफानी तेजी देखने को मिली है। 

आने वाले दिनों में सोना महंगा होगा या सस्ता? 

बाजार जानकारों का कहना है कि कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में सोने की डिमांड बढ़ने से इसकी किमत सातवें आसमान पर जा सकती हैं। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए सही मौका हो सकता है। बाजार जाने से पहले गोल्ड के लेटेस्ट (GOld Latest rate) रेट जरूर चेक कर लें।
 

यूपी में सोने के ताजा भाव - 


यूपी (UP Gold Rate Today) के लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, गोरखपुर, अयोध्या, वाराणसी, कानपुर, आगरा समेत अन्य शहरों में आज यानी 27 सितंबर 2025 को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में तेजी देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना महंगा होकर 1,15,040 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

22 और 18 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट - 

बता दें की आज 22, 18 और 24 कैरेट सोने की कीमतों (24 carat gold prices) में तेजी आई है। 22 कैरेट सोना महंगा होकर 10,5,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 86,320 प्रति 10 ग्राम पर है। चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) की बात करें तो इसमें तगड़ा उछाल आया है। आज चांदी 1,43,000 प्रति किलोग्राम बिक रही है।