Credit Card के बिल को EMI में बदलने पर फायदा होगा या फिर घाटे का सौदा
HR Breaking News : (Credit Card Bill) कई बार पैसे ना होने पर या फिर किसी खास ऑफर का फायदा उठाने के लिए अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर ही लेते हैं। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर कई खास ऑफर्स तथा मनी डिस्काउंट का लाभ लोगों को मिल जाता है। बैंकों की तरफ से ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड का बिल EMI में कन्वर्ट करने के ऑफर प्रदान किए जाते हैं।
इस ऑफर के तहत आप पूरे पर्चेज अमाउंट को 6 महीने या 1 साल की अवधि के बीच ईएमआई के माध्यम से पे कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI में बदलवाना एक समझदारी की बात होती है या फिर इसे मूर्खता कहा जाएगा, आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं क्रेडिट कार्ड के बिल को EMI पर बदलने पर क्या होगा (Credit Card Bill Convert In EMI) फायदा और क्या-क्या हो सकते हैं नुकसान।
देने पड़ते है अधिक पैसे
EMI ऑफर सुनने में आसान लगता है, लेकिन इसके लिए आपको अतिरिक्त पैसे चुकाने पड़ते हैं। जब आप किसी बिल को EMI में बदलते हैं, तो आप पूरा पैसा एक साथ देने की बजाय किस्तों में देते हैं। इसके बदले बैंक आपसे ब्याज और प्रोसेसिंग चार्ज लेता है। ब्याज दर भी आमतौर पर क्रेडिट कार्ड के सामान्य ब्याज के बराबर (Charges On Credit Card) ही होती है। इससे आपको तुरंत पूरा बिल चुकाने की जरूरत नहीं होती, लेकिन कुल मिलाकर आपको ज्यादा पैसा देना पड़ता है।
सेविंग्स पर पड़ता है असर
सलाहकारों की तरफ से बताया गया है कि हर महीने EMI भरने का असर आपकी सेविंग्स (Money Saving Tips) पर भी पड़ता है। कई लोग EMI के टोटल खर्च पर ध्यान नहीं देते, जबकि सच यह है कि जितनी लंबी EMI होगी, उतना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा। इसका मतलब है कि आप असली बिल से काफी ज्यादा रकम चुका देते हैं। साथ ही, हर महीने EMI देने से आपके दूसरे जरूरी खर्च और बचत पर भी असर होता है।
EMI का ऑफर लेने से बढ़ जाती है दिक्कतें
अगर आप बार-बार बड़ी खरीदारी करके उन्हें EMI में बदलते हैं, तो समस्या बढ़ सकती है। शुरुआत में यह आसान लगता है, लेकिन धीरे-धीरे कई EMI मिलकर इतना बड़ा बोझ बन जाती हैं कि उन्हें चुकाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हर महीने आपकी कमाई का बड़ा हिस्सा ब्याज देने में चला जाता है और जरूरी खर्चों के लिए पैसे कम पड़ने लगते हैं।
हर तरह सोच कर लें फैसला
सलाहकारों का कहना है कि अगर किसी बैंक की तरफ से आपको क्रेडिट कार्ड के बिल (credit card bills) को EMI में बदलने का ऑफर मिल रहा है तो आपको यह कदम काफी सोच-समझकर उठाना चाहिए। EMI का ऑप्शन चुनने से पहले दूसरे तरीकों पर जरूर गौर करना चाहिए। जैसे आप बिल का बड़ा हिस्सा अभी चुका सकते हैं और बाकी अगले महीने दे सकते हैं। इससे आपको कम ब्याज देना पड़ेगा। दूसरा ऑप्शन पर्सनल लोन (personal loan tips) लेना हो सकता है, क्योंकि कई बार इसका ब्याज EMI से कम होता है। सही फैसला लेने से आप फालतू खर्च और आर्थिक परेशानी से बच सकते हैं।
एक बार में एक से ज्यादा EMI
अगर आप किसी बड़े खर्च के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल (credit card use) करते है तो इसमें कोई बड़ी बात नही है। आप उस बिल को EMI में भी बदलवा सकते हैं। लेकिन, इस बात का ध्यान जरूर रखना होगा कि जब तक आप उस EMI को पूरी तरह से भर नहीं कर देते हैं, आपको किसी दूसरे पर्चेज को EMI में कनवर्ट नहीं करना होगा, वरना फिर आपकी जेब पर असर ज्यादा होगा और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।