home page

Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर हुआ बड़ा बदलाव, चेक करे नए रेट

Gold Silver Rate : पिछले कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। आज 26 मार्च के दिन भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अगर आप भी सोना और चांदी खरीदने या इनमें निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आइए खबर के माध्यम से जान लेते हैं आज क्या चल रहे हैं MCX पर सोने और चांदी के लाइव रेट।
 | 
Gold Silver Price : सोने चांदी की कीमतों में आज फिर हुआ बड़ा बदलाव, चेक करे नए रेट

HR Breaking News : (Latest Gold Silver Price) सोने और चांदी ने पिछले एक से डेढ़ साल में निवेशकों को काफी शानदार रिटर्न दिए हैं, लेकिन पिछले एक-दो महीने से सोने और चांदी के भाव नीचे की तरफ आ रहे है। पिछले दिनों सोने और चांदी के बढ़ रहे भाव (Gold Silver Price Hike) को देख आम आदमी इनकी खरीदारी करने में अपने पैर पीछे करने लगा और अब एक डेढ़ महीने से जो गिरावट का दौर चला हुआ है उसे देख निवेदक भी सोना और चांदी में अपना पैसा लगाने से डरने लगे हैं।

 


2024 के आखिर में सोने और चांदी की कीमतों ने रॉकेट की रफ्तार पकड़ी थी और 2026 के जनवरी महीने तक यह रफ्तार बरकरार रही। 29 जनवरी के बाद सोने और चांदी कीमतों में गिरावट (Gold Silver Price Down) का दौर शुरू हो गया और अब तक सोने और चांदी की कीमतों ने एक बार में अपनी हाई लेवल के आंकड़े को टच नहीं किया है। 


आए दिन सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव (Gold Silver Price News) का दौर बना रहता है। आज 26 मार्च के दिन भी सोने और चांदी के भाव में बड़ा बदलाव देखा गया है। आइए जानते हैं आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोने और चांदी के ताजा भाव क्या चल रहे हैं।

 


MCX पर सोने के भाव


एमसीएक्स पर सोने के भाव (Gold Rate on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल सोना 1,44,022 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है जो कि अपने हाई लेवल से  35,978 रूपये नीचे चल रहा है।
 

MCX पर चांदी के भाव
 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के भाव (Silver Rate on MCX) की बात की जाए तो फिलहाल चांदी के भाव 2,36,145 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रहे हैं। चांदी के भाव भी अपने हाई लेवल से 1,83,855 रूपये नीचे चल रहे हैं।