Amul के साथ ये बिजनेस करके कमा सकते हैं मोटा पैसा, जान ले प्रोसेस
HR Breaking News : (Amul Business Ideas) आजकल हर कोई नौकरी न करने की बजाय खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। अगर आप भी खुद का बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अमूल की तरफ से आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। मिल्क प्रोडक्ट बनाने वाले ब्रांड अमूल के साथ काम करके आप थोड़े समय में मोटा पैसा कमा सकते हैं।
अमूल की फ्रेंचाइजी (Amul Business Ideas) आप अपने मोहल्ले या गली में एक शानदार बिजनेस सेटअप कर सकते हैं। अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपको बहुत कम निवेश करना होगा तथा इसमें मार्जिन काफी ज्यादा अच्छा निकलता है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आप कैसे आवेदन कर सकते हैं, इसमें कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे तथा इस सब के लिए क्या प्रोसेस रहेगा।
अमूल फ्रेंचाइजी लेनी ही क्यो सही....?
Amul भारत का एक बड़ा डेयरी ब्रांड (Amul Franchise) है। सबसे खास बात यह है कि अमूल की फ्रेंचाइजी लेने पर आपको ज्यादा मार्केटिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि पहले से ही मार्केट में अमूल का काफी अच्छा नाम है। दूध, दही, पनीर, छाछ और आइसक्रीम जैसे उत्पादों की मांग पूरा साल रहती है। गर्मी, सर्दी, बारिश का ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। अमूल की फ्रेंचाइजी मॉडल की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कंपनी आपसे कोई रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग (Amul Franchise Profit) नहीं मांगती। आप जितना बेचेंगे, सारा मुनाफा आपका होगा।
इतने तरह की फ्रेंचाइजी
डेयरी ब्रांड अमूल (Amul Franchise News) की तरफ से दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर की जाती है- अमूल प्रिफर्ड आउटलेट और अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर
अमूल प्रिफर्ड आउटलेट (Amul Preferred Outlet) एक छोटा सेटअप होता है। इसमें आप दूध, दही, पनीर, चॉकलेट और अन्य पैकेज्ड उत्पाद बेच सकते हैं। इसमें आपको तकरीबन 2 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। आप 100 से 150 स्क्वायर फीट की जगह पर काम कर सकते हैं।
अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर (Amul Ice Cream Scooping Parlour) में आप अमूल के सभी प्रोडेक्ट के साथ-साथ स्कूप वाली आइसक्रीम, शेक, पिज्जा और सैंडविच भी बेच सकते हैं। इसमें आपको तकरीबन 5 से 6 लाख रुपये तक का निवेश करना होगा। आपके पास कम से कम 300 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए।
अमूल की फ्रेंचाइजी (Amul franchise) लेने के लिए आपको 25,000 से 50,000 रुपये तक सिक्योरिटी के तौर पर डिपॉजिट कराने होते हैं, जोकि रिफंड हो जाते है। इसके अलावा डीप फ्रीजर, विजी कूलर, मिल्क कूलर आदि पर भी पैसा लगाना पड़ता है।
इतना आएगा प्रॉफिट
अमूल अपने प्रोडक्ट्स पर एक तय कमीशन देता है। हर प्रोडक्ट पर मार्जिन अलग-अलग होता है। आइए जानते है किस प्रोडेक्ट पर कितनी बचत होती है-
पाउच दूध : 2.5 %
मिल्क प्रोडक्ट्स (दही, पनीर आदि) : 10 %
आइसक्रीम : 20 %
स्कूपिंग पार्लर प्रोडक्ट्स (शेक्स, पिज्जा आदि) : करीब 50 %
अगर आपको दुकान सही जगह पर है तो आज अच्छी बचत कर सकते है, इस बिजनेस के जरीए आप महीनें में 30 से 50 हजार रुपये आसानी से नही कमाएं जा सकते है। अगर आपको यह बिजनेस करना है तो आइए जानते है इस बिजनेस को करने के लिए आपको आवेदन कैसे करना होगा-
इस तरह करे आवेदन-
अमूल की फ्रेंचाइजी (Apply For Amul franchise) लेना बेहद आसान है, लेकिन इसके लिए आपको आधिकारिक प्रोसेस का पालन करना होगा।
सबसे पहले अमूल की आधिकारिक वेबसाइट www.amul.com पर जाएं।
होमपेज पर नीचे की तरफ Amul Parlour का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
वहां Online Application for Amul Parlour पर क्लिक करके अपनी पूरी जानकारी (नाम, मोबाइल, लोकेशन, निवेश की क्षमता) भरें।
फॉर्म जमा करने के बाद, अमूल के अधिकारी (Amul officials) आपसे संपर्क करेंगे और आपकी जगह का मुआयना करेंगे।
लगेंगे ये कागजात-
नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस
बैंक अकाउंट डिटेल्स और कैंसिल चेक
आधार कार्ड और पैन कार्ड
दुकान का एड्रेस प्रूफ (बिजली बिल या रेंट एग्रीमेंट)