Mobile गुम होने पर पड़ोसी महिला पर जताया शक तो महिला ने युवक को पिटवाया…

Panipat News. न्यू दलबीर नगर में मोबाइल गायब होने पर पड़ोसन को टोकना युवक को भारी पड़ गया। महिला ने अपने 60/70 परिचितों को बुलाकर हमला कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।

 

इस घटना के दौरान शिकायतकर्ता युवक गायब हो गया है। मां ने गायब करने और अनहोनी की आशंका जताई है। थाना किला पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। वार्ड-6 स्थित न्यू दलबीर नगर की रहने वाली सीमा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति संजय का निधन हो चुका है।

उसके इकलौता बेटा शुभम है। जिसकी उम्र करीब 19 साल है। वह पेंट करके परिवार चला रहा है। साेमवार दाेपहर काे पड़ाेस में रहने वाली महिला बबीता घर पर अाई थी। वह गुब्बारे बेचती है। उसके जाने के बाद बेटे ने अपने माेबाइल काे देखा ताे वह गायब था। बेटे ने बबीता पर ही चाेरी का शक जताया।

अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिल पति की हत्या करने वाली महिला को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

उसने बबीता से माेबाइल के बारे में पूछा ताे वह भड़क गई। हाथापाई अाैर अभद्रता करने लगी। उस वक्त बेटा वापस घर अा गया। रात काे बबीता ने काॅल कर करीब 50/60 लाेगाें काे बुला लिया। उनके हाथाें में डंडे, सूए अाैर तलवार थीं। उन्हाेंने घर के बाहर अाकर गालीगलाैज करना शुरू कर दिया। वह घर में भी घुस अाए। घर में उन्हाेंने ताेड़फाेड़ कर दी।

अासपास के लाेगाें के जमा हाेने अाैर पुलिस के पहुंचने पर अाराेपी फरार हाे गए। उनके जाने के बाद बेटा शुभम भी अचानक गायब हाे गया। उन्हाेंने उसे हर संभव स्थान पर तलाश किया लेकिन काेई सुराग नहीं लगा। उन्हें शक है कि अाराेपी महिला ने ही बेटे काे गायब करवा दिया है। उसके साथ काेई अनहाेनी घटना न हाे गई हाे। एसअाई श्रीकृष्ण का कहना है कि केस दर्ज कर अाराेपियाें के साथ-साथ गायब युवक की तलाश शुरू कर दी है।

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या, पति सहित छह पर केस