{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में 2892 करोड़ से 60 ITI बनाए जाएंगे आधुनिक

ITI in Haryana : हरियाणा में अब प्रशासन की ओर से ITI को आधुनिक बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब संस्थानों में नई तकनीक और बेहतर प्रशिक्षण (ITI in Haryana) सुविधाएं दी जाने वाली है। इसका मकसद युवाओं को ट्रेनिंग देने और रोजगार को बढ़ावा देना है। इसके लिए प्रशासन की ओर से 2892 करोड़ से 60 आईटीआई को आधुनिक बनाया जाने वाला है। 
 

HR Beaking News (ITI in Haryana) हरियाणा (Haryana New ITI) के 60 आईटीआई को अब आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी चल रही है। इससे युवाओं को नई तकनीक की ट्रेनिंग मिल सकेगी। औद्योगिक दौर के मुताबिक युवाओं के कौशल विकास को नई रफ्तार मिल सकेगी। इन ITI को बनाए जाने पर तकरीबन 2892 करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

बनाए जाएंगे कुल 12 क्लस्टर 


दरअसल, आपको बता दें कि हरियाणा के सरकारी ITI में ट्रेनिंग (Training in Government ITI) लेने वाले युवाओं को औद्योगिक जरूरत के हिसाब से आधुनिक तकनीक को सीखने का अवसर मिलने वाला है। हरियाणा सरकार प्रदेश के 60 सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को आधुनिक बनाने की तैयारी में है, जिसके लिए 12 क्लस्टर बनाए जाने वाले हैं। इनमें लगभग 2892 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

 

कुरुक्षेत्र क्लस्टर के लिए इतने बजट की मिली स्वीकृति


सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता में बीते दिनों हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में पीएम सेतु योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस योजना की क्रियान्वयन और कुरुक्षेत्र क्लस्टर के लिए 320.44 करोड़ रुपए के बजट को स्वीकृति दी गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना की शुरुआत कुरुक्षेत्र से होने वाली है। कुरुक्षेत्र क्लस्टर में एक मुख्य संस्थान और 6 ITI शामिल होंगे।

 

राजकीय आईटीआई कुरूक्षेत्र बना मुख्य केंद्र


राजकीय आईटीआई कुरूक्षेत्र (Government ITI Kurukshetra) को मुख्य केंद्र बनाया है। साथ ही महिला आईटीआई कुरूक्षेत्र, आईटीआई कैथल, आईटीआई पिहोवा, आईटीआई पाबनावा, महिला आईटीआई अंबाला (Women's ITI Ambala) शहर और महिला आईटीआई कैथल को भी कनेक्ट किया है।


 इस प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन का जिम्मा जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड को दिया गया है। 


कुल 320.44 करोड़ रुपए में केंद्र सरकार 160.22 करोड़ रुपए, हरियाणा सरकार (Haryana Government) 105.75 करोड़ रुपए और उद्योग भागीदार 54.47 करोड़ रुपए देने वाले हैं। प्रोजेक्ट में 163.06 करोड़ रुपए मशीनरी, बुनियादी स्ट्रक्चर बनाने में खर्च होने वाले हैं।

कब तैयार होगी कलायत क्लस्टर की योजना 


बाकी के बचे हुए 157.38 करोड़ रुपए ट्रेनिंग और संचालन से जुड़े खर्चों के लिए तय किए हैं। प्रदेश में अब तक 7 क्लस्टरों की पहचान की है। कुरुक्षेत्र क्लस्टर की रणनीतिक इन्वेस्टमेंट योजना (Strategic Investment Plan of Kurukshetra Cluster) को राष्ट्रीय संचालित समिति की ओर से मंजूरी दे दी है। पलवल, सोनीपत और छारा क्लस्टरों के लिए भी प्रस्ताव आमंत्रित करने का प्रोसेस शुरू हो गया है। वहीं, पानीपत और रेवाड़ी के लिए दिसंबर में प्रस्ताव जारी करने का प्लान है। कलायत क्लस्टर की योजना जनवरी 2027 के बाद तैयार होगी।