hrbreakingnews.com

Kal ka mausam 26 October 2026 : अभी और बढ़ेगा बारिश का दायरा, मानसून की तरह लगेगी झड़ी

Kal ka mausam 26 October 2026 : अक्टूबर माह जाते-जाते ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिगड़ा रहने वाला है। अब सुबह-शाम देश के ज्यादातर राज्यों में सर्दियों का आगमन हो गया है। बीते दिनों भी कई राज्यों में जोरदार बारिश हुई है, जिसके चलते मौसम एकदम ठंडा हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने बारिश (Kal ka mausam 26 October 2026) का दायरा बढ़ने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
 
Kal ka mausam 26 October 2026 : अभी और बढ़ेगा बारिश का दायरा, मानसून की तरह लगेगी झड़ी

HR Beaking News (Kal ka mausam) देशभर में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। गर्मी का सीजन खत्म होने के बाद अब ठंड का एहसास होने लगा है। बीते दिनों कई जगहों पर भारी बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है, जिसके चलते अब सुबह-शाम की ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather) का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। खबर में जानिए मौसम विभाग से जुड़े अपडेट के बारे में विस्तार से-

किन राज्यों में जमकर बरसेंगे मेघा


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तेज झौंकेदार हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल में भारी से भी बहुत भारी बारिश को लेकर आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

आगामी 24 घंटे में मौसम का हाल 


आगामी 24 घंटे में बारिश (Rain Alert In Uttar Bharat) का दायरा बढ़ने वाला है। इस दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में तेज झौंकेदार हवाओं के साथ आंधी तूफान के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।


 वहीं, केरल में भारी बरसात को लेकर रेड अलर्ट (Kerala rain red alert) जारी किया है। तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में कमी के चलते ठंड का एहसास हो सकता है।

 

27 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


27 अक्टूबर के मौसम (Weather for October 27) की बात करें तो इस दौरान कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंध्र प्रदेश में कुछ हिस्सों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और रॉयल सीमा में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

28 अक्टूबर को मौसम का हाल


28 अक्टूबर को मौसम (Mausam Update) बिगड़ने के चलते ओडिशा, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और तेलंगाना में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कर्नाटक, रायलसीमा के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है और एमपी, बिहार, वेस्ट बंगाल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर


29 अक्टूबर को ज्यादातर राज्य (29 October ka Mausam) में मौसम एकदम खराब रहने वाला है। इस दौरान आईएमडी की ओर से यूपी के कुछ हिस्सों, एमपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा, उड़ीसा, वेस्ट बेंगल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज जोरदार हवाएं चल सकती हैं।

अक्टूबर के आखिर तक कैसा रहेगा मौसम 


30 अक्टूबर (30 October ka Mausam) को यूपी के कुछ हिस्सों, बिहार, सिक्किम और असम, मेघालय में भी बिजली कड़कने के साथ भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। 31 अक्टूबर को भी इन्हीं चार राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बाकी अन्य राज्यों में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। इन चार राज्यों में आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है।