Uttar Pradesh में है एशिया का सबसे पढ़ा लिखा गांव, खुद UP वाले भी नहीं जानते नाम

Uttar Pradesh - उत्तर प्रदेश, भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो विविधताओं और समृद्ध संस्कृति तथा इतिहास से परिपूर्ण है। हाल के वर्षों में, राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे पढ़ा-लिखा गांव कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस खबर के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे-
 

HR Breaking News, Digital Desk- (Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश, भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो विविधताओं और समृद्ध संस्कृति तथा इतिहास से परिपूर्ण है। इसकी यह विशिष्टता इसे अन्य राज्यों से अलग करती है। हाल के वर्षों में, राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बुनियादी शिक्षा का प्रसार हुआ है।

इसके परिणामस्वरूप, अब हर गांव में शिक्षा का उजियारा (ज्ञान की रोशनी) फैल रहा है, जिससे राज्य विकास की राह पर अग्रसर है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का सबसे पढ़ा-लिखा गांव कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस खबर के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। (most literate village in uttar pradesh)

उत्तर प्रदेश का परिचय-

उत्तर प्रदेश जिस स्थान पर है, वहां कभी कोसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे और उन्होंने इस भूमि पर जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद यहां मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने इसे सूबे में बांटा और अवध सूबा नवाबों के हाथ में चला गया। हालांकि, ब्रिटिश शासन हुआ, तो उन्होंने उत्तर-पश्चिम प्रांत (North-West Province) का गठन किया और बाद में इसे अवध और आगरा सूबे में मिला दिया। ब्रिटिश ने नए प्रांत का नाम संयुक्त प्रांत रखा, जो कि देश आजाद होने के बाद उत्तर प्रदेश हो गया। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने गांव हैं-

उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सर्वाधिक गांव वाला राज्य है। साल 2011 की जनगणना आंकड़ों (census data) पर गौर करें, तो यूपी में कुल 1 लाख 7 हजार से अधिक गांव रिकॉर्ड किए गए थे। ये आंकड़े उत्तर प्रदेश के अधिक ग्रामीण इलाकों को दर्शाते हैं। 

उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले हैं-

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन मंडलों में कुल 351 तहसील हैं, जो कि चार संभागों में आती हैं। इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल संभाग तक शामिल है। वहीं, प्रदेश में कुल 17 नगर निगम, 28 विकास प्राधिकरण और 5 विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण मौजूद हैं। 

उत्तर प्रदेश का सबसे पढ़ा-लिखा गांव-

उत्तर प्रदेश का सबसे पढ़ा-लिखा धौर्रा माफी गांव है, जो कि अलीगढ़ जिले में स्थित है। इस गांव को एशिया (asia) का सबसे पढ़ा-लिखा गांव भी माना जाता है।

हर घर में मिल जाएंगे पढ़े-लिखे लोग-

यह गांव शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे है। 2011 में साक्षरता दर 75% थी जो अब 90% से अधिक हो गई है। लगभग हर घर में पढ़े-लिखे लोग हैं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (Aligarh Muslim University) के पास होने के कारण गांव में पढ़ाई-लिखाई का अच्छा माहौल है, और कई लोग विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि के लिए गांव ने 2002 में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी नाम दर्ज कराया था।