{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Railways में किस कर्मचारी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी, देखें पदवार वेतन

Indian railway employee : भारतीय रेलवे विभाग की तरफ से यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ समय-समय पर अलग-अलग पदों से जुड़ी भर्तियां भी निकाली जाती है। अक्सर लोगों के मन में भी सवाल चलते रहते हैं कि रेलवे में किस पद पर कितनी सैलरी होती है। चलिए जान लेते हैं रेलवे में किसी कर्मचारी को मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी और जानिए पूरा पदवार वेतन।
 

HR Breaking News : (Indian railway employee) भारतीय रेलवे में जॉब करने का मौका कुछ ही लोगों को मिल पाता है क्योंकि सरकारी नौकरियों (Government jobs) की लिस्ट में रेलवे की नौकरी सबसे बेस्ट मानी जाती है। रेलवे में नौकरी करने पर सैलरी के साथ काफी सारी सुविधाएं भी मिलती है, इसी वजह से हर साल लाखों युवा रेलवे भर्ती की तैयारी करते हैं और ज्यादातर उम्मीदवारों के मन में यह सवाल होता है कि रेलवे का सबसे बढ़िया पद (best position in the railways) कौन सा होता है और सबसे ज्यादा सैलरी किस अधिकारी की होती है। चलिए जान लेते हैं साल 2026 के आंकड़ों के अनुसार किस पोस्ट की सैलरी सबसे ज्यादा है।


रेलवे में कौन सी पोस्ट पर होती है सबसे ज्यादा सैलरी 


रेलवे में सबसे अधिक सैलरी पाने वाली नौकरियों (Highest paying jobs) में भारतीय रेलवे यातायात सेवा, भारतीय रेलवे लेखा सेवा और भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा शामिल है। इन सेवाओं में सिलेक्शन सिविल सेवा परीक्षा (Civil Services Examination) के माध्यम से होता है। इन पदों पर वेतन 56100 रुपए से शुरू होकर सीनियर लेवल पर 2.25 लाख रुपए प्रति महीने तक पहुंच सकता है। इन पदों पर अधिकारियों को सैलरी के अलावा सरकारी आवास, ट्रैवल एलाउंस, सरकारी गाड़ी और मेडिकल फैसिलिटी जैसी कई तरह की सुविधा भी उपलब्ध होती है।


किस तरह होता है सिलेक्शन? 


रेलवे विभाग (Railway News) में कई ऐसे पद हैं जहां सैलरी पैकेज काफी अच्छा होता है, इनमें  शामिल है। इन पदों के लिए कैंडीडेट्स का सिलेक्शन यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के जरिए किया जाता है। वेतन और फैसिलिटी के मामले में यह पद भी रेलवे की टॉप नौकरियों में गिने जाते हैं। आपको बता दे की रेलवे में केवल अधिकारी ही नहीं बल्कि कुछ तकनीकी पद के लोग भी काफी अच्छी कमाई कर लेते हैं। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो मुख्य लोको निरीक्षक (Chief Loco Inspector) को भत्तों सहित 80000 से ₹90000 हर महीने सैलरी मिल सकती है। वहीं वरिष्ठ अनुभाग अभियंता का वेतनमान 44900 रुपए से शुरू होकर 1.42 लाख रुपए तक जाता है।


रेलवे विभाग (Railway Department) के सबसे लोकप्रिय पदों में शामिल स्टेशन मास्टर और लोको पायलट की सैलरी भी बहुत बढ़िया होती है। स्टेशन मास्टर का वेतन (Station Master's salary) 35400 से शुरू होकर 1.12 लाख रुपए तक पहुंच सकता है, जबकि लोको पायलट (Loco Pilot Salary) को ट्रेन के प्रकार और भत्तों के आधार पर 40000 से ₹80000 तक की मंथली सैलरी मिल सकती है। एक्सपर्ट की तरफ से बताया गया है कि बेसिक सैलरी के अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य लाभ रेलवे कर्मचारियों की टोटल कमाई (earnings of railway employees) को काफी ज्यादा बढ़ा देते हैं।