Border 2 Collection : बॉर्डर टू की तगड़ी शुरूआत, 4 दिन में ही हो गई इतनी कलेक्शन

Border 2 Collection : बॉलीवुड सिनेमा में पिछले दिनों रिलीज हुई मूवी बॉर्डर 2 अपने तहलका मचा रखा है। हर कोई इस मूवी को देखने के लिए थिएटर की ओर भाग रहा है। रिलीज होने के अगले चार दिन में ही इस मूवी ने काफी ज्यादा कमाई कर ली है।
 

HR Breaking News : (Border 2 Movie) भारतीय सिनेमा में नई-नई मूवी रिलीज होती जा रही है। पिछले कई दिनों से तो लगातार एक से बढ़कर एक मूवी पर्दे पर आ रही है। अब बात करते है फिलहाल बॉलीवुड की दुनिया में टॉप पर चल रही मूवी बॉर्डर 2 के बारे में, इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी उतावले हो रहे हैं। पिछले कई दिनों से दर्शक इस मूवी की रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। रिलीज होने के अगले तीन से चार दिन में ही इस मूवी (Border 2 Box Office) ने काफी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चलिए खबर के माध्यम से जानते है चार दिन में ही इस मूवी ने कितनी कलेक्शन कर ली है।


पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई मूवी धुरंधर की तरह ही बॉर्डर टू ने भी कलेक्शन (border box office collection) के मामले में काफी ज्यादा रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। Border 2 को लगातार पर्दे पर दिखाया जा रहा है। रिलीज होने की 3 दिन के अंदर ही इस मूवी (Movie Border 2) ने 100 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है वहीं चौथे दिन भी काफी शानदार प्रदर्शन रहा है।
 

गणतंत्र दिवस के दिन की इतनी कमाई 


आज 26 जनवरी 2025, गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन बॉर्डर 2 ने 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। गणतंत्र दिवस की छुट्टी के चलते आज बॉर्डर 2 मूवी को एक अतिरिक्त वीकेंड मिल गया है। आज 26 जनवरी के दिन बॉर्डर 2 मूवी ने 46.48 करोड रुपए का कलेक्शन कर लिया है। अब तक बॉर्डर टू का टोटल कलेक्शन 167.48 करोड रुपए तक जा चुका है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि देर रात इस आंकड़े में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होगी।


‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन


बॉर्डर 2 ने पहले दिन 30 करोड रुपए का कलेक्शन (border 2 movie) किया था, वहीं दूसरे दिन इसके दर्शकों की संख्या और बढ़ गई और किसने 36.50 करोड रुपए तक का कलेक्शन कर लिया। बात की जाए तीसरे दिन की तो रविवार की छुट्टी के फायदे को देखते हुए इस मूवी ने 50 करोड़ से ऊपर की कमाई करते हुए 54.50 करोड रुपए का कलेक्शन किया। इस तरह से फिल्म का कलेक्शन अब तक 167.48 करोड रुपए तक पहुंच चुका।

धुरंधर को छोड़ा पीछा


फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स (border 2 movie download) मिल रहा है। फिल्म 'बॉर्डर 2'में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी जैसे सितारे हैं। 2025 के दिसंबर महीने में लांच हुई मूवी धुरंधर नेवी कलेक्शन के मामले में काफी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन अब बॉर्डर 2 मूवी ने धुरंधर को भी पीछे छोड़ दिया है। धुरंधर मूवी ने पहले दिन 28 करोड रुपए की कमाई की थी लेकिन बॉर्डर 2 ने अपनी पहली शुरुआत 30 करोड रुपए के साथ की है।