home page

Bank Holiday : कल ये बैंक रहेंगे बंद, हड़ताल के कारण नहीं होगा कामकाज

Bank Holiday List : बैंक जाने से पहले हमें उसकी छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए वरना बाद में परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। आपको बता दे कि कल 27 जनवरी के दिन बैंकों की हड़ताल रहेगी तथा कई बैंक कल के दिन बंद रहेंगे। चलिए खबर में जानते है कि कल कौन-कौन से बैंक बंद रहेंगे।
 | 
Bank Holiday : कल ये बैंक रहेंगे बंद, हड़ताल के कारण नहीं होगा कामकाज

HR Breaking News : (Bank Holiday News) अगर आपको भी बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आपको बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट के बारे में जरूर जान लेना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी ना हो। आपको बता दे कि कल यानी 27 जनवरी 2026 को बैंक कर्मचारियों की तरफ से हड़ताल को लेकर ऐलान किया गया है। ऐसे में कल कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। चलिए खबर के माध्यम से जानते हैं कल किन-किन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद।


आपको बता दे कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5 दिन काम की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर यह हड़ताल बुलाई है। UFBU ने भारतीय बैंक संघ (IBA) के साथ मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के तहत सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने पर सहमति बनाई थी, लेकिन अभी तक इस फैसले को लागू नहीं किया गया है। वर्तमान में, बैंक कर्मचारी (Bank employee) हर महीने 2nd और 4th शनिवार को छुट्टी में रहते है और महीने के दो हफ्ते में 6 दिन काम करते है। इस मुद्दे पर UFBU ने विरोध जताया है, क्योंकि वे सभी शनिवारों को छुट्टी देने की मांग कर रहे हैं। 
 

इस हड़ताल में इतने बैंक होंगे शामिल


बैंक यूनियन (Bank Union) द्वारा किए गए इस ऐलान पर देशभर के सरकारी बैंकों के कर्मचारी इस हड़ताल का हिस्सा बनेंगे। इस हड़ताल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ( SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda), बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank), इंडियन बैंक समेत देशभर के बैंक शामिल होंगे। जोधपुर में यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बैनर तले भारत स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नही हुई तो वो इस हड़ताल को खत्म नही रहेंगे।

कर्मचारी ज्यादा काम के लिए तैयार 


UFBU का कहना है कि बैंक कर्मचारी (Bank Holiday List) सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन अतिरिक्त 40 मिनट काम करने के लिए तैयार हैं, जिससे काम के घंटों में कोई कमी नहीं आएगी। सरकार के पास इस प्रस्ताव को भी भेजा गया लेकिन पिछले 2 साल से यह मामला अटका हुआ है। इस देरी के कारण 27 जनवरी 2026 को बैंक कर्मचारियों की इंडियन द्वारा हड़ताल की जा रही है। इस हड़ताल में लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे, जिससे बैंकिंग सेवाएं लगभग पूरी तरह ठप रह सकती है।