Sapna Choudhary ने बताई अपनी आपबीती, स्टोरी जानकर रह जाएंगे आप भी हैरान

Sapna Choudhary : आज भले ही देशभर में सपना चौधरी हरियाणावी क्वीन के नाम से जानी जाती है, लेकिन इनका जीवन भी काफी संघर्षों से भरा रहा है। अब हाल ही में सपना चौधरी ने एक रियलटी शो में अपनी आपबीती की कहानी बताई है। आप भी सपना चौधरी की स्टोरी  (Sapna Choudhary Ki Story) जानकर हैरान हो जाएंगे। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
 

HR Breaking News - (Sapna Choudhary) हरियाणा की मशहूर डांसिंग क्वीन सपना चौधरी अब लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही है, लेकिन अब हाल ही में एक रियलटी शो में उन्होंने अपने जीवन के सफर को याद किया  और जिंदगी से जुड़ी कई बातें सुनाई है। सपना चौधरी की कहानी (Sapna Choudhary Ki Kahani) जानकर आप दंग रह जाएंगे। खबर में जानिए सपना चौधरी की कहानी के बारे में-

 

करियर के संघर्षों के बारे में किया खुलासा 


सपना चौधरी ने रियलिटी शो द 50 (sapna choudhary the 50) में अपने करियर के संघर्षों (sapna choudhary confession) के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ सब मिलाकर तकरीबन 35 मुकदमे दर्ज हैं।  ये मामले उन इवेंट्स से  जुड़े हैं,  जहां पर भारी भीड़ की अफरा-तफरी, कुर्सियां उछालना आदि एक बात हो गई थीं।  सपना चौधरी ने इस बात का खुलासा किया है कि बिग बॉस में जब उन्होंने हिस्सा लिया था तो उनके करियर में पॉजिटिव संशोधन हुआ। हालांकि इससे पहले परफॉर्मेंस के दौरान अराजकता होना आम बात हो गई थी, जिस वजह से कई जगहों पर उन्हें बैन किया गया। खासकर बागपत, बाड़ोत और मेरठ वाले इलाकों में उनके नाम से प्रोग्राम की परमिशन नहीं मिलती थी। 

 

सपना ने किया  डरावनी घटना का जिक्र 


सपना चौधरी ने बताया था कि एक वक्त पर उनके घर में आर्थिक तंगी थी, इस वजह से वे और उनकी मां हर वक्त प्रार्थना करती थीं कि उन्हें कोई परफॉर्मेंस (sapna choudhary cases) का ऑफर आ जाए।  एक बार एक रात काफी देर में उन्हें कॉल आया, जिसमे उन्होंने बिना किसी पूछताछ के हा कर दी, लेकिन जब वो शाम को उस जगह  पर पहुंची, तो सामने 25-26 टेबल सजे हुए थे और हर टेबल पर खुले में हथियार रखे हुए थे।  वहां ऐसा लग रहा था, जैसे कि कुछ लोग अभी-अभी जेल से छुट का जश्न मना रहे हों। उस दौरान वहां पर तकरीबन 50-55 लोग मौजूद थे। 

शुरुआत में सपना ने की सोलो गाने की पेशकश 


शुरुआत में तो सपना चौधरी (life of sapna choudhary) ने एक एक सोलो गाने की पेशकश की और बाद में डुएट शुरू किया। जब सपना चौधरी परफॉर्म करती थी तो परफॉर्मेंस के दौरान एक शख्स उनके पास आता और कान में कुछ फुसफुसाता और फिर चला जाता। कई बार इतना शोर हो जाता की कुछ समझ नहीं आ रहा था।  उनकी मां ने वहां से निकलने को कहा, लेकिन जवाब यह आया कि डासं अभी बाकी है, डांस पूरा करो और फिर जाओ।  हमने पैसे तो पूरे दिए हैं। जब सपना फिर स्टेज पर गईं, तो वही व्यक्ति उनके पिछे आकर गाल पर किस करके भाग गया।

उसके बाद सपना ने परफॉर्मेंस (sapna choudhary dance performance)रोक दी और बैकस्टेज जाकर बैठ गईं।  उन्होंने कहा कि वो अब नहीं नाचेंगी।  मां ने उन लोगों से गुस्से में कहा कि किसी की बेटी या बहन को बुलाकर ऐसा व्यवहार सही नहीं है और न ही बर्दाश्त किया जाएगा। 

मां ने सपना का दिया पूरा साथ 


उसके आद आखिर में मां सपना (sapna choudhary) का हाथ पकड़कर तेजी से बाहर गई। सपना को डर था कि पीछे से गोली चल सकती है लेकिन मां फिर भी उनका हाथ पकड़े आगे बढ़ती रही।  किसी तरह वे गेट पार कर कार में बैठी और वहां से निकल गई। सपना ने बताया ये उनके जीवन की बेहद खतरनाक रात थी। इस तरह के एक्सपीरियंस के बाद भी बिग बॉस जैसे प्लेटफॉर्म ने उनके करियर को पॉजिटिव बनाया और नई दिशा दी।