{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के बाद एक और जिले में बनेगा एयरपोर्ट, भूमि खरीद प्रक्रिया शुरू

TODAY HARYANA NEWS:  प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर सरकार बाछौद हवाई पट्टी का विस्तारीकरण करके यहां पर हवाई सेवाएं शुरू करेगी। यहां पर छह महीने व एक साल का कमर्शियल तथा एयरलाइन पायलट का कोर्स भी करवाया जाएगा। इससे हरियाणा के युवाओं को खासा फायदा होगा।

 

HR BREAKING NEWS (मंडी अटेली)।  हरियाणा के महेंद्रगढ जिले में एक और मिनी एयरपोर्ट ( mini airport ) बनने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( cm manohar lal ) के निर्देश पर सरकार बाछौद हवाई पट्टी का विस्तारीकरण करके यहां पर हवाई सेवाएं ( air services ) शुरू करेगी। 

ये भी जानें हरियाणा में बनाया जा रहा देश का पहला सबसे हाईटेक बस स्टैंड, करोड़ों की ग्रांट जारी

विगत दिनों उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ( dushyant chautala ) ने भी इस संबंध में हवाई पट्टी (airstrip) का निरीक्षण किया था। बुधवार को इस संबंध में महेंद्रगढ के उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने भी हवाई पट्टी ( airstrip ) पर पहुंचकर मौका मुआयना किया तथा वहीं पर अधिकारियों की बैठक ली। 


मई में शुरू हो जाएंगे एडमिशन


डीसी ने बताया कि यहां पर मई में एयर ट्रेनिंग स्कूल (air training school) का सेटअप स्थापित हो जाएगा और एडमिशन शुरू हो चके हैं। यहां पर छह महीने व एक साल का कमर्शियल (commercial) तथा एयरलाइन पायलट (airline pilot) का कोर्स भी करवाया जाएगा। यह कोर्स एफएसटीसी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से करवाया जाएगा। 


234 एकड़ भूमि की होगी खरीद


उपायुक्त ने  बताया कि इस बाछौद हवाई पट्टी (airstrip) को विस्तारित करने के लिए फिलहाल 3481 फीट की हवाई पट्टी को 5000 लंबी हवाई पट्टी बनाया जाएगा। इसके लिए आसपास की 234 एकड़ भूमि खरीदने का प्रस्ताव है। किसानों की सहमति के बाद अब ई-भूमि पोर्टल पर किसान अपनी कंसेंट डालेंगे। 

ये भी जानें हरियाणा में बनाया जा रहा देश का पहला सबसे हाईटेक बस स्टैंड, करोड़ों की ग्रांट जारी


इसके लिए प्रशासन के सहयोग से एयर पट्टी के प्रबंधक कंप्यूटर की व्यवस्था करके यहां पर नागरिकों से ई -भूमि पोर्टल (e-Bhoomi Portal) पर अपनी सहमति भरवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि हवाई पट्टी विस्तारित होने के बाद भविष्य में यहां पर जेट हवाई जहाज (jet airplane) की सेवाएं भी शुरू होंगी, जो चंडीगढ़ से जयपुर के लिए अपनी सेवाएं देंगी। इसके अलावा चार से पांच हैंगर का निर्माण भी किया जाएगा। जिससे हरियाणा सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व हर माह मिलेगा साथ ही रोजगार के भी अवसर खुलेंगे।