hrbreakingnews.com

हरियाणा में बनाया जा रहा देश का पहला सबसे हाईटेक बस स्टैंड, करोड़ों की ग्रांट जारी

हरियाणा में देश का सबसे पहला हाईटैक बस स्टैंड बनने जा रहा है। इस बस स्टैंड का कार्य शुरू हो चुका है और ये सितंबर में बनकर तैयार हो जाएगा।

 
Hitech Bus Terminal Faridabad NIT

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) :  हरियाणा का पीपीपी मोड (PPP Mode) पर फरीदाबाद में बनने वाला पहला हाईटेक बस टर्मिनल (Hitech Bus Terminal) सितंबर में बनकर तैयार हो जाएगा।

ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ


टर्मिनल में बस अड्डा के अलावा कमर्शियल हब (commercial hub) भी होगा। यह जानकारी आज मुख्य सचिव संजीव कौशल की अध्यक्षता में हुई 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। बैठक में कृषि, परिवहन और नागरिक उड्ढïयन विभाग की लगभग 1450 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाएं (Projects) की समीक्षा की गई। 


बैठक में मुख्य सचिव को अवगत कराया गया कि फरीदाबाद एनआईटी (Faridabad NIT) में 4 एकड़ भूमि पर बन रहे इस बस अड्डे पर अधिकारी, चालक व कंडक्टरों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। हर फ्लोर पर जाने के लिए सीढिय़ों के साथ-साथ लिफ्ट लगेगी।

 


अधिकारी परियोजनाओं के लिए पीईआरटी चार्ट तैयार करें


संजीव कौशल ने अधिकारियों को सभी चल रही परियोजनाओं के लिए परियोजना मूल्यांकन और समीक्षा तकनीक (पीईआरटी) चार्ट बनाने के निर्देश दिए, ताकि समयावधि और पूर्ण प्रतिशतता की स्थिति स्पष्ट हो सके। इसके अलावा, कार्य कर रहे ठेकेदारों या एजेंसियों को भी निर्देशित किया जाये कि वे निर्धारित समयावधि में ही परियोजनाओं (Projects) के कार्यों को पूर्ण करें।

ये भी जानें हरियाणा में 10 हजार एकड़ में बनेगी जंगल सफारी, गांवों को होम स्टे पॉलिसी के तहत होगा लाभ


 पिंजैार में बनाई जा रही सब्जी मंडी


बैठक में बताया गया कि लगभग 140 करोड़ रुपये से पिंजौर (Pinjore) में बनाई जा रही सेब, फल व सब्जी मार्केट वर्ष 2023 में पूर्ण होने की संभावना है। विभिन्न उत्पादों और खुदरा किसानों के लिए शेड बनाने का कार्य आगामी 5 माह में पूरा हो जाएगा। अन्य प्रक्रियाएं भी निश्चित समय में पूरी की जाएंगी। इसके अलावा, अन्तर्राष्ट्रीय बागवानी मार्केट गन्नौर का कार्य भी तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।

 


हिसार में रनवे का निर्माण कार्य जल्द होगा पूरा


 बैठक में बताया गया कि एकीकृत एविएशन हब (Integrated Aviation Hub) के तहत हिसार में बनाए जा रहे एयरपोर्ट पर 10,000 फुट रनवे का कार्य जुलाई माह में पूर्ण हो जाएगा। 


इसके अलावा, चरण-2 के अन्तर्गत ऑपरेशनल बिल्डिंग, एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉलिंग) एवं कार्गो ऑपरेशन (cargo operation) का कार्य भी तेज गति से हो रहा है। बैठक में बताया कि हिसार में एमआरओ बनने से जहाजों को ठीक करवाने के लिए अधिक दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे समय और संसाधन की बचत होगी।