{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Harayana News Update : Ramrahim News : संकट में राम रहीम, दो और केस में नामजद

Harayana News Update : Ramrahim News :पंजाब में बेअदबी के मामले में अब राम रहीम का हाथ बताया जा रहा है। जिसको लेकर राम रहीम पर संकट और बढ़ गया है। राम रहीम अब विवादित पोस्टर सहित 2 केस में नामजद हुआ है जिसको लेकर 4 मई को फरीदकोट कोर्ट में पेशी होनी है। जानिए पूरा मामला।

 

HR Breaking News : चंडीगढ़ : पंजाब में बेदअबी के पीछे डेरा सच्चा सौदा मुखी बाबा राम रहीम है।

पंजाब पुलिस ने बाबा को 2 केस में नामजद किया है। इनमें विवादित पोस्टर लगाने और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग मिलने का मामला शामिल है।

फरीदकोट कोर्ट ने अब डेरा मुखी को 4 मई को पेश होने के आदेश दिए हैं। यह पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। बाबा अभी हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में बंद है।

 

 

यह भी जानिए

 

 

 

कोर्ट में सप्लीमेंट्री जार्जशीट दायर

 

 

 

पंजाब पुलिस ने इस संबंध में कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की है। जिसमें कहा गया कि FIR नंबर 117 में विवादित पोस्टर के मामले के पीछे भी राम रहीम है। 
इसके अलावा FIR नंबर 128 के बेअदबी मामले में भी वही प्रमुख आरोपी है। इस मामले में बरगाड़ी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन अंग गलियों में बिखरे मिले थे। श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी होने की FIR नंबर 63 में पुलिस पहले ही बाबा को नामजद कर चुकी है।

 

 

 

यह भी जानिए

 

 

 


हाईकोर्ट में एसआईटी का जवाब, डेरे में रची बेअदबी की साजिश

 

 


साल 2015 के बेअदबी केस में पंजाब पुलिस की SIT ने HC में रिपोर्ट दी थी। जिसमें कहा गया कि बेअदबी की पूरी साजिश डेरा सच्चा सौदा हेडक्वार्टर सिरसा में रची गई। IG एसपीएस परमार वाली SIT ने हाईकोर्ट में 65 पन्नों की स्टेट्स रिपोर्ट जमा की थी। राम रहीम से एसआईटी ने सुनारिया जेल जाकर 114 सवाल पूछे थे। बाबा ने जवाब दिए लेकिन बेअदबी से जुड़े हर सवाल से पल्ला झाड़ लिया।

 

 

और बढ़ेगी दिक्कत क्योंकि गोलीकांड में भी बाबा को नामजद करने की मांग


इन केसों के बाद अब बहबल कलां गोलीकांड में भी राम रहीम को नामजद करने की मांग उठ रही है। गोलीकांड में मारे गए लोगों के परिजनों ने कहा कि इसका जिम्मेदार भी डेरा मुखी राम रहीम ही है। उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाना चाहिए।