Punjab Election 2022: बाबा राम रहीम ने बढ़ाई नेताओं के दिल की धड़कन, किसको मिलेगा समर्थन फैसला आज
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के मतदान के पहले डेरा सच्चा सौदा ने नेताओं के दिलों धड़कन बढ़ा दी है। दरअसल, डेरा सच्चा सौदा आज फैसला लेगा कि वह किस दल के पक्ष में मतदान करेगा। पंजाब में डेरा सच्चा सौदा से जुड़े लोग कई सीटों पर निर्णायक भूमिका में हैं। खासतौर से मालवा की 35 सीटों पर डेरा समर्थक अहम भूमिका निभाते हैं।
ये भी पढ़ें............
हरियाणा पुलिस व कमांडो भर्ती फर्जीवाड़े में बड़ा खुलासा, चपरासी और बेलदार देते थे दूसरों की परीक्षा
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम (Gurmeet Ram Rahim) इन दिनों फरलो पर है। गुरमीत राम रहीम साध्वी यौनशोषण व हत्या मामले में दोषी है और हरियाणा की रोहतक स्थित सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इन दिनों फरलो पर चल रहा राम रहीम राजनीतिक दलों के दिलों की धड़कन बढ़ा रहा है। डेरा किसके समर्थन में जाएगा अभी इस बारे में बताने के लिए कोई तैयार नहीं है। समर्थकों का कहना है कि डेरे की राजनीतिक विंग का फैसला सभी को मान्य होगा।
