{"vars":{"id": "93802:4123"}}

विदेशों की तर्ज पर तैयार हुआ हाईवे, मिलेगी हर सुविधा, PM करेंगे उद्घाटन

Highway ready PM Modi will inaugurate : हरियाणा में 227 किलोमीटर का हाईवे बनकर तैयार हो गया है। अब इस हाईवे पर जल्द वाहन फर्राटा भरेंगे। हाईवे का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे। इस हाईवे पर बेहतरीन सुविधा वाहन चालकों को मिलेगी। 

 

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। छह लेन अंबाला-नारनौल ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेस वे (हाईवे 152 D ) बनकर तैयार हो गया है। नारनौल से अंबाला (Narnaul to Ambala) के इस्माइलाबाद तक बनाया गया ये 152 डी राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) अंबाला चंडीगढ़ (Ambala-Chandigarh) को व दिल्ली जयपुर हाईवे (Delhi Jaipur Highway) पर कोटपुतली को जोड़ रहा है।  नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) जल्द ही इस एक्सप्रेस वे आमजन लोगों के लिए खोलने जा रहा है।

ये भी जानिये हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत इस जिले में बनेगी 5 किलोमीटर की सुरंग, जुलाई में टेंडर जारी


ट्रैफिक मैनेजमेंट के अनुसार तैयार हुआ हाईवे


इस हाईवे के लिए जिस तरह NHAI द्वारा तैयारियां की जा रही हैं उससे लगता है कि जून (JUNE) के पहले हफ्ते में या उसके आस पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM) एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर सकते हैं। हाईवे नंबर 152 डी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के एल शर्मा (project director) ने बताया कि यह एक्सप्रेस वे एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अनुसार बनाया गया है। 


इसका जुड़ाव एमरजेंसी कॉल सेंटर (Call center) से भी किया गया है। हाईवे पर जगह जगह एमरजेंसी कॉल के लिए टेलीफोन बूथ (telephone booth) बनाए गए हैं। इस पूरे एक्सप्रेस की निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं। वहीं हाईवे (Highway 152 D) के चप्पे चप्पे की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। 
CCTV कैमरों का एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम से हाईवे (Highway 152 D) पर होने वाली दुर्घटनाओं व घटनाओं की जानकारी मिल पाएगी। कंट्रोल रूम (control room) से तुरंत एमरजेंसी के लिए सहायता भेजी जा सकेगी। हाईवे के साथ ही  चिल्ड्रन पार्क (Children's Park) , ट्रामा सेंटर (trauma center) , व व्हीकल रिपेयरिंग सेंटर (Vehicle Repairing Center) भी होंगे। हाईवे  के साइड में ही वाहन पार्किंग, पेट्रोल व CNG पंप की सुविधा भी वाहन चालकों को मिलेगी। 

ये भी पढ़ें : हरियाणा वासियों को मिला 883 करोड़ की नई रेल लाइन का तोहफा


जितना इस्तेमाल करोगे उतना ही लगेगा toll tax


हाईवे 152 D की विशेषता ये होगी कि जितना वाहन चालक रोड का इस्तेमाल करेंगे, उतनी ही दूरी का टोल टैक्स (toll tax) देना होगा। क्योंकि हाईवे पर एक बार चढ़ते और एक बार नीचे उतरते समय ही टॉल बैरियर (toll barrier) आएगा। एक्सप्रेस वे के डिवाइडरों (dividers) पर सुंदर फूल पौधे लगाए गए हैं। 
एक्सप्रेस वे (152 D) के दोनों छोर पर कंक्रीट की दीवार बनाई है। वहीं सड़क के किनारे एक्सेस कंट्रोल्ड हैं। धातु की चादरों से डिवाइडर (dividers) और सड़कों के छोर ढंक दिए गए हैं। ताकि कोई पशु या जानवर हाईवे पर न चढ़ सके। सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडरों पर जहां रंग बिरंगे फूल पौधे भी लगेंगे। वहीं एक्सप्रेस वे (express way) के दोनों किनारों पर छायादार वृक्षों के पौधे लगाए जाएंगे। उनके बड़े होने पर पर्यावरण भी सुधरेगा और ये पेड़ छाया भी देंगे इससे वाहन चालकों को काफी राहत होगी। 


इससे होगी राज्य की तरक्की 


इस हाईवे से जोकि 227 किलोमीटर लंबा है, यह राजमार्ग हरियाणा (HARYANA) प्रदेश की तरक्की के द्वारा खालेगा। क्योंकि इस हाईवे के बनने से उत्तर से लेकर दक्षिण हरियाणा (South Haryana) में आवागमन सुगम्य बनेगा। दक्षिण हरियाणा व मध्य हरियाणा से उत्तर हरियाणा और चंडीगढ़ (Chandigarh) की ओर आने जाने वाले वाहन चालकों (drivers) व यात्रियों का समय भी बचेगा। 
एक अनुमान के मुताबिक इस एक्सप्रेस- वे के बनने से अंबाला से जयपुर (Ambala to Jaipur) तक पहुंचने में 3  से 4 घंटे तक की बचत होने वाली है। एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर (project director) केएल शर्मा  के मुताबिक ये परियोजना हरियाणा के समग्र विकास में कारगर होगी। खासकर अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ समेत आठ जिलों की सीमाओं के अंदर से गुजरने वाला ये राष्ट्रीय राजमार्ग इन जिलों के विकास में भी अहम योगदान देगा।

100 की रहेगी स्पीड (100 km/h)


हरियाणा एक्सप्रेस वे से राजस्थान (Rajasthan), गुजरात (Gujarat) और महाराष्ट्र (Maharashtra) के शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों व वाहन चालकों का समय भी बचेगा। वहीं ये मार्ग बहुत ही सुगम रहेगा। इस एक्सप्रेस वे (express way) के बन जाने से प्रदेश के अन्य मार्गों पर से वाहनों का दबाव भी कम होगा। 152 D पर दौड़ने वाले वाहनों की स्पीड 100 km/h रहेगी।