खुशखबरी : हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत इस जिले में बनेगी 5 किलोमीटर की सुरंग, जुलाई में टेंडर जारी
Tender issued for Haryana Rail Orbital Corridor : हरियाणा रेल ऑर्बिटल कोरिडोर का इंतजार लंबे समय से हो रहा है। अब इसके लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। आज टेंडर को लेकर बैठक की गई। इसमें 20 कंपनियों ने हिस्सा लिया।
HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)। राज्य के नुंह (Nuh) जिले में बनाई जाने वाली 4.69 किलोमीटर लंबी हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग के लिए निविदा (टेंडर) का आमंत्रण जुलाई (JULY) में दिया जायेगा और पूरी निविदा प्रक्रिया (tender process) दिसंबर (december) तक खत्म हो जाएगी।
ये भी जानिये : आज हरियाणा के इन हाईवे के निर्माण का रास्ता हुआ साफ, शुरू हुआ जमीन अधिग्रहण
करीब ढाई साल में होगी तैयार
हरियाणा रेल आधारभूत ढांचा विकास निगम लिमिटेड (Haryana Rail Infrastructure Development Corporation Limited) के प्रबंध निदेशक राजेश अग्रवाल ने कहा कि इस सुरंग का निर्माण निविदा प्रक्रिया (construction tender process) पूरी होने के 30 माह की अवधि के अंदर कर लिया जाएगा। हरियाणा भवन में इस संबंध में आयोजित बैठक में सुरंग निर्माण (tunnel construction) से जुड़ी 20 कंपनियों के प्रतिनिधियों से हिस्सा लिया।
इन कंपनियों के अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों (cutting edge technologies) पर विस्तृत चर्चा की गई। उनसे सुरंग निर्माण के दौरान आमतौर सामने आने वाली चुनौतियों (challenges) के विषय में भी बातचीत की गई। बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (Delhi Metro Rail Corporation Limited) के पूर्व प्रबंध निदेशक एवं टनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर सुरंग के मुख्य विशेषज्ञ मंगू सिंह भी उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें : अब दिल्ली और गुड़गांव के ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, जल्द खुल जाएगा ये हाईवे
5600 करोड़ की आएगी लागत
सरकार ने सोनीपत जिलले में हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (Haryana Orbital Rail Corridor) परियोजना के निष्पादन, रखरखाव, प्रबंधन और संचालन के उद्देश्य से भूमि का अधिग्रहण (acquisition of land) करने की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी (rail connectivity) का विस्तार करने के लिए KMP के साथ-साथ 5,618 करोड़ रुपये की लागत से हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का निर्माण होगा।
इन परियोजनाओं पर भी हो रहा काम
हरियाणा सरकार (Haryana Government) करनाल-यमुनानगर, जींद-हांसी रेलवे लाइन स्थापित करने की शुरुआती कार्रवाई में जुटी हुई है।
मेट्रो कनेक्टिविटी (metro connectivity) बढ़ाने के लिए गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन सेक्टर-22 साइबर सिटी (Route from HUDA City Center to Railway Station Sector-22 Cyber City - Delhi Metro) तक, फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेजागला चौक से सेक्टर-21 द्वारका और दिल्ली-सोनीपत-पानीपत-करनाल आरआरटीसी कॉरिडोर तक नई मेट्रो परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि हिसार में एकीकृत विमानन हब बनने का काम भी जारी है। ये करीब 7200 एकड़ क्षेत्र में बनेगा।
इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 4720 करोड़ रुपये आएगी। वहीं गुरुग्राम में अत्याधुनिक हेली हब भी बनाने का काम जल्द शुरू होने वाला है।
