गुड़गांव में जमीन के रेटों में बढौतरी, चेक करें हर इलाके के नए रेट
Gurugram Circle Rate : अगर आप गुड़गांव जैसे शहर में घर खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। अब गुड़गांव में जमीन के रेट बढ गए हैं।
HR BREAKING NEWS(ब्यूरो)। अगर आप गुरुग्राम (Gurugram) में घर या प्रॉपर्टी (property rate) खरीदना चाहते हैं तो आपको अब और ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. यहां नया सर्किल रेट लागू किया गया है।
ये भी जानें Home और Auto लोन लेने वालों को राहत, नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ, जानें डिटेल्स
सरकार ने सर्कल रेट (circle rate) को बढ़ा दिया है. इसकी वजह से अब प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन (property registration) महंगा हो गया है। बता दें कि यहां जमीनें पहले से ही काफी महंगी हैं और ऐसे में सर्कल रेट बढ़ाया जाना प्लॉट खरीदारों (plot buyers) को लिए नई मुसीबत है. शहर के कुछ कॉलोनियों में सर्कल रेट (circle rate in colonies) को 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है. कुछ क्षेत्रों में यह पहले जैसा ही है.
कॉमर्शियल सेक्टर (commercial sector) में कोई बदलाव नहीं
सर्कल रेट (commercial sector) बढ़ाए जाने के बाद प्रॉपर्टी के दाम (property prices) महंगे हो गए हैं। गोल्फ कोर्स रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे और दक्षिण पेरिफेरल रोड के आस पास यह 25 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है। बता दें कि कॉमर्शियल सेक्टर के सर्कल रेट में कोई बदलवा नहीं किया गया है. राज्य सरकार ने पॉश इलाकों (posh areas) के सर्कल रेट को 10 से 25 फीसदी तक बढ़ा दिया है।
ये भी जानें Home और Auto लोन लेने वालों को राहत, नहीं बढ़ेगा EMI का बोझ, जानें डिटेल्स
जानिये कहां कितने बढे रेट
बिल्डर कॉलोनी एरिया के सेक्टरों में 15 प्रतिशत तक जमीन का सर्किल रेट बढ़ाया गया हैं। इसमें एसपीआर पर बिल्डर कॉलोनी सेक्टर-58 से 64ए तक में पड़ी जमीनों का सर्किल रेट 30 हजार से बढ़ाकर 36 हजार रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड किया गया है। पॉश कॉलोनी डीएलएल फेज-2 में रेजिडेंशल रेट 77 हजार से बढ़कर 85 हजार रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड हो गया है। इसी तरह गोल्फ कोर्स रोड के सेक्टर-27, 28, 42 और 43 में आवासीय एरिया का रेट 50 हजार से बढ़कर 55 हजार रुपये प्रति स्क्वायर यार्ड हो गए हैं। वहीं सेक्टर-29 में इस बार कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
यहां 25 फीसदी बढ़े दाम
सेक्टर-39, 45, 46, 47, 50, 51, 52, 55, 56, 57 में 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया है। इसके अलावा सेक्टर-27, 28, 42, 43 में 50 हजार से बढ़ाकर 55 हजार, सेक्टर-15, 30, 32ए में 45 हजार से बढ़ाकर 52 हजार, सेक्टर-41 में 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार, सेक्टर-40, 53, 54 में 44 हजार से बढ़ाकर 52 हजार रुपये सर्किल रेट किए गए हैं।
क्या होता है सर्कल रेट (circle rate)
बता दें कि सभी राज्य सरकारें अपने राज्यों में जमीन, प्लॉट, अपार्टमेंट, कॉमर्शियल प्रॉपर्टी और दूसरी प्रॉपर्टी के लिए एक मानक दर तय करती हैं. इसे सर्कल रेट (circle rate) कहा जाता है. इस दर से नीचे प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकता. यानी तय किए गए इस रेट से नीचे कोई भी खरीद बिक्री नहीं हो सकती है. राज्यों और शहरों में प्रॉपर्टी किस जगह पर स्थित है उसके हिसाब से अलग अलग दाम तय होते हैं. इसलिए एक ही शहर या राज्य में अलग अलग सर्कल रेट हो सकता है.