{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में रेल कारिडोर को मंजूरी, जमीन अधिग्रहण का काम शुरू

Orbital rail corridor हरियाणा में आर्बिटल रेल कारिडोर प्रोजेक्ट के लिए रेल मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर दी है।  इससे लोगों को खासा फायदा होगा। आईये विस्तार से जानते हैं इस रेल कॉरिडोर के बारे में। 
 

HR BREAKING NEWS (चंडीगढ़)। हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर को अब पंख लगेंगे। ड्रीम प्रोजेक्ट की सक्षम प्राधिकारी ने अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी है। इसे स्वीकार कर रेल मंत्रालय ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। 

ये भी जानें हरियाणा से हिमाचल जाना हुआ आसान, 1290 करोड़ से बनेगा नया 4 लेन हाईवे


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (Deputy Chief Minister Dushyant Chautala) ने बताया कि हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर से राज्य में विकास कार्यों को और अधिक गति मिलेगी। केंद्र सरकार (central government) ने सोनीपत में परियोजना के निष्पादन, रखरखाव, प्रबंधन और संचालन के उद्देश्य से भूमि का अधिग्रहण करने की घोषणा कर दी है।


हरियाणा में रेल कनेक्टिविटी (rail connectivity) का विस्तार करने के लिए कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे के साथ-साथ पांच हजार 618 करोड़ रुपये की लागत से यह विशेष ‘हरियाणा आर्बिटल रेल कारिडोर’ (Haryana Orbital Rail Corridor) बनाया जा रहा है।

 

ये भी जानें हरियाणा से हिमाचल जाना हुआ आसान, 1290 करोड़ से बनेगा नया 4 लेन हाईवे


इन योजनाओं पर भी शुरू होगा काम


उपमुख्यमंत्री ने प्रदेश की अन्य रेल परियोजनाओं (rail projects) की जानकारी देते हुए बताया कि करनाल-यमुनानगर रेलवे लाइन और जींद-हांसी रेलवे लाइन (Jind-Hansi Railway Line) स्थापित करने की शुरुआती कार्रवाई की जा रही है। 


इसके अलावा मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए गुरुग्राम में हुडा सिटी सेंटर से रेलवे स्टेशन-सेक्टर-22 साइबर सिटी तक, फरीदाबाद से गुरुग्राम के बीच रेजागला चौक से सेक्टर-21 द्वारका तक और दिल्ली-सोनीपत- पानीपत- करनाल आरआरटीसी कारिडोर तक नई मेट्रो परियोजनाएं स्थापित की जाएंगी। उपमुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार विकास को गति देने के लिए हिसार में एकीकृत विमानन हब बना रही है। यह लगभग 7200 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 4720 करोड़ रुपये है। इसके अलावा गुरुग्राम में अत्याधुनिक हेली-हब सुविधा भी स्थापित की जाएगी। 

 

ये भी जानें हरियाणा से हिमाचल जाना हुआ आसान, 1290 करोड़ से बनेगा नया 4 लेन हाईवे

 

ये होगा फायदा (this would be the advantage)


इस कारिडोर (corridor) के बनने के बाद सोनीपत से पलवल के बीच सेमी हाईस्पीड सब-अर्बन ट्रेन दौड़ेगी। इसकी स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। इस प्रोजेक्ट का डिजाइन सालाना 60 लाख टन माल ढुलाई करने के लिए किया गया है। यहां सालाना 40 लाख यात्री सफर कर सकेंगे। इस मार्ग पर यात्री ट्रेनों के साथ मालगाड़ी भी चलेंगी। यह मार्ग सीधे गुरुग्राम के क्षेत्र को दिल्ली के बाहर से राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ेंगी। यह मार्ग यात्रा के समय को काफी कम समय लेगा। 

 


आसमान में पहुंचे जमीनों के रेट


इस रेल कॉरिडोर की घोषणा के साथ ही अब जमीन एक्वायर का कार्य भी शुरू हो गया है। इसके चलते यहां जमीनों के रेट भी आसमान छूने लगे हैं। सोनीपत निवासी सतबीर सिंह ने बताया कि अब यहां जमीन के रेट पहले के मुकाबले दोगुने हो गए हैं। आने वाले समय में रेट और बढने की संभावना है।