हरियाणा से हिमाचल जाना हुआ आसान, 1290 करोड़ से बनेगा नया 4 लेन हाईवे
HR Breaking News, नई दिल्ली, हरियाणा में अब विकास का काम काफी तेजी से चल रहा है। वहीं हरियाणा में यात्रियों की सुविधा के लिए नए नए हाइवे भी बनाए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को सफर करने में भी काफी आसानी हो जाएगी। अब हाल ही में एक बार फिर से हरियाणा वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। बताया जा रहा है कि अब हरियाणा में एक और हाइवे बनाया जाने वाला है।
हरियाणा के ताजा समाचार जानने के लिए यहां क्लिक करें
इस हाइवे को बनाने का एलान भी कर दिया गया है। इतना ही नहीं इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए करोड़ों रूपये भी खर्च किए जा रहे हैं। इस बारे में हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंतर्री कंवरपाल ने ही दी है। इस सड़क मार्ग को बनाने का उद्देश्य भी यात्रियों के सफर को आसान बनाना ही है। अब ऐसे में यात्री भी इस सड़क मार्ग के बनने का इंतज़ार कर रहे हैं।
हरियाणा के ताजा समाचार जानने के लिए यहां क्लिक करें
1290 करोड़ कि लागत से बनेगा ये सड़क मार्ग
हरियाणा में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार भी आए दिन नए नए प्रोजेक्ट को शुरू कर रही है। वहीं अब हरियाणा में एक और प्रोजकेट को शुरू किए जाने का एलान हो गया है जिसका यात्री भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने ही बताया है कि अब नेशनल हाइवे पौंटा मार्ग को जगाधरी से ताजेवाला तक फोरलेन बनाया जाएगा। वहीं अब इस मार्ग के चौड़ीकरण के निर्देश भी दे दिए गए हैं। वहीं इस परियोजना को शुरू करने के लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी शुक्रिया कहा है।
बताया जा रहा है कि इस सड़क मार्ग को 1290.50 करोड़ कि लागत से बनाया जाने वाला है इसके लिए अब मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में कई राज्यों को भी इससे फायदा मिलने वाला है। कई यात्री भी इस सड़क मार्ग के सहारे आसानी से सफर कर सकेंगे वहीं यात्रियों को ट्रेफिक जाम से भी राहत मिल जाएगी। ऐसे में कई यात्री भी इस सड़क मार्ग के पोरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं।
हरियाणा के ताजा समाचार जानने के लिए यहां क्लिक करें
इन राज्यों को मिलने वाला है फायदा
बता दें कि इस सड़क मार्ग से कई राज्यों को भी फायदा मिलने वाला है। जगाधरी में विधानसभा को संबोधित करते हुए ही मंत्री कंवरपाल ने इस योजना के बारे में बताया है। वहीं उनके मुताबिक अब केंद्र से भी 1290.50 करोड़ की मंजूरी मिल चुकी है। वहीं इस मार्ग से हिमचल प्रदेश और उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा भी मंत्री कंवरपाल ने कई तरह के विकास कार्यों के बारे में भी बताया। लेकिन अब इस प्रोजेक्ट को भी जल्द ही पूरा किया जाएगा।
