Monsoon Withdrawal 2026 Haryana : आधे हरियाणा से मानसून हुआ विदा, 23 प्रतिशत बारिश रही कम, 7 दिन ऐसा रहेगा मौसम
HR Breaking News (Haryana Monsoon Withdrawal) उत्तर भारत में मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है। आधिकारिक तौर पर पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कुछ इलाकों से मानसून (Haryana Monsoon Rain 2026) की विदाई हो चुकी है। हरियाणा के करीब 30 से 40% हिस्से से मानसून विड्राल हो चुका है। इसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, जींद, कैथल के हिस्से आते हैं। अनौपचारिक तौर पर भी मानसून लगभग हरियाणा से पूर्ण रूप से विदा हो चुका है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं हुई है। 2026 में मानसून के बादल हरियाणा में सूने ही रहे।
23% कम हुई बारिश (Haryana Rain Update)
इस साल प्रदेश में मानसून की बारिश में 23% की कमी देखने को मिली। प्रदेश में जहां सामान्य तौर पर 20 सितंबर तक 413 एमएम बारिश होती है, वहीं अब तक 317.5 एमएम बारिश दर्ज की गई है। यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है, क्योंकि मानसून (Haryana me monsoon ki barish) को आधिकारिक तौर पर जून से लेकर 30 सितंबर तक माना जाता है। आने वाले सप्ताह में भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में हरियाणा में करीब 25 से 27% तक बारिश कम रह सकती है। प्रदेश में अल नीनो का असर साफ दिखाई दिया है।
11 जिलों में हुई कम बारिश
हरियाणा के 11 जिलों में सामान्य से कम बारिश (Haryana Rain Alert) दर्ज की गई है। इसमें अंबाला, हिसार, कैथल, जींद, करनाल, महेंद्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत शामिल हैं। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो जींद में इस बार 58% कम बारिश हुई है जो अत्यधिक कम की श्रेणी में आता है। वहीं पंचकूला, हिसार में 20% बारिश कम हुई है। वहीं दूसरी तरफ देखें तो हरियाणा के केवल दो जिलों को छोड़कर बाकी सभी में माइनस में ही बारिश रही है। हालांकि मानसून में मौसम विभाग 19% अधिक और 19% कम बारिश को सामान्य श्रेणी में ही काउंट करता है। ऐसे में बाकी जिलों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है। गुड़गांव में 0% का डिफरेंस दिखाई दिया है यानी यहां बिल्कुल नॉर्मल बारिश हुई है, वहीं पलवल में सामान्य से 22% बारिश ज्यादा देखने को मिली है।
इन जिलों में सामान्य रही बारिश
हरियाणा के यमुनानगर, रेवाड़ी, नूंह, कुरुक्षेत्र, झज्जर, गुड़गांव, फतेहाबाद, फरीदाबाद, चरखी दादरी, भिवानी में सामान्य बारिश दर्ज की गई है।
हरियाणा के किस जिले में हुई कितनी बारिश (Haryana Me barish)
| जिला | बारिश हुई | नॉर्मल बारिश | अंतर |
|---|---|---|---|
| रोहतक | 240.8 | 454.9 | -47% |
| सिरसा | 96 | 203.8 | -53% |
| सोनीपत | 315.9 | 466.3 | -32% |
| यमुनानगर | 740.1 | 869.9 | -15% |
| रेवाड़ी | 373.6 | 423.3 | -12% |
| पानीपत | 316.6 | 441.6 | -20% |
| पंचकूला | 669.9 | 836.8 | -20% |
| पलवल | 476.6 | 390.1 | 22% |
| नूंह | 459.6 | 469.4 | -2% |
| महेंद्रगढ़ | 301 | 386.9 | -22% |
| कुरुक्षेत्र | 358.5 | 399.6 | -10% |
| करनाल | 273.4 | 501.6 | -46% |
| कैथल | 182 | 353.9 | -49% |
| जींद | 159 | 374.5 | -58% |
| झज्जर | 309.1 | 371.2 | -17% |
| हिसार | 230.2 | 288.7 | -20% |
| गुरुग्राम | 477.6 | 478.4 | 0% |
| फतेहाबाद | 233.7 | 250.6 | -7% |
| फरीदाबाद | 528.5 | 544.4 | -3% |
| चरखी दादरी | 346.3 | 392 | -12% |
| भिवान | 268.6 | 286.1 | -6% |
| अंबाला | 399.4 | 789.8 | -49% |
| पूरा हरियाणा | 317.5 | 413 | -23% |
25 सितंबर तक कैसा रहेगा हरियाणा में मौसम (Haryana Weekly Weather forecast)
भारत मौसम विभाग की तरफ से डिस्ट्रिक्ट वाइज वार्निंग जारी की गई है, उनके अनुसार हरियाणा में 25 सितंबर तक कोई बारिश होने की संभावना नहीं जताई जा रही है। हरियाणा के सभी जिलों के लिए कोई वार्निंग न होने के कारण अभी बारिश का कोई अनुमान नहीं लगाया जा रहा है। नजदीकी कोई पश्चिम विक्षोभ भी नहीं दिख रहा है, जिससे बारिश हो सके। वहीं आने वाले दो से तीन दिन तक तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिसमें फिर आने वाले अगले सप्ताह में गिरावट शुरू हो सकती है।