हरियाणा के शहरों में कूड़े के पहाड़ होंगे कम, हिसार, गुरुग्राम, फरीदाबाद व अंबाला में बनेगी कचरे से बिजली
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा सरकार की ओर से सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए योजना तैयार कर ली गई है। अब प्रशासन की ओर से हिसार,गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में कचरे से बिजली बनाने के प्रोजेक्ट (waste to power projects) की तैयारी शुरू कर दी है, जिससे प्रदेश की शहरी व्यवस्था बेहतर होगी। खबर में जानिए हरियाणा सरकार की ओर से किन प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है।
परियोजना के लिए तैयार किए जा रहे जरूरी दस्तावेज
कचरे से बिजली बनाने की परियोजना (kachre se bijli kaise bnegi) के लिए आयल इंडिया के साथ करार किया गया है। प्रोजेक्ट के टेंडर प्रोसेस से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।
प्रदेश के शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल (Urban Bodies Minister Vipul Goyal) ने यह दावा किया है कि इन प्रोजेक्ट से कचरे के निस्तारण में मदद मिलने के साथ ही शहरों में लंबे समय से बनी सफाई से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। विपुल गोयल का कहना है कि अब तक राज्य के 87 शहरी निकायों में से 84 में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए ठेके दिए जा चुके हैं।
निकाय मंत्री ने कही ये बात
अब प्रदेश में इस व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की तैयारी की जा रही है, ताकि आनलाइन पता चल जाए कि किस घर से कूड़ा उठाया गया और कहां पर सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे है। बता दें कि फरीदाबाद और गुरुग्राम में 4 बड़ी कंपनियों को कचरा प्रबंधन का कार्य सौंपा गया है, जिससे सफाई व्यवस्था की शिकायतों के निस्तारण (Resolving complaints about sanitation) में मदद मिल सकेगी।
निकाय मंत्री का कहना है कि स्वीडन में कचरा प्रबंधन (Waste management in Sweden) के सफल एक्सपीरियंस का अध्ययन किया गया है। वहां एक बंदरगाह इलाके को साफ-सुथरा बनाने के उदाहरण से प्रेरणा लेकर प्रदेश में भी ऐसा माडल विकसित करने का प्लान है।
सालों बाद प्रदेश में सड़कों पर भरे जा रहे गड्ढ़ें
इसके साथ ही गुजरात के गांधीनगर में मौजूद गिफ्ट सिटी में कार्य कर रही स्वीडन की कंपनी के अनुभव का फायदा लेने पर सोच-विचार किया जा रहा है, जिसके लिए जगह चिन्हित कर सीएम नायम सिंह सैनी से वार्तालाप चल रही है। हरियाणा सरकार के अनुसार दीपावली के दौरान शहरों और प्रमुख चौराहों पर रोशनी होगी।
सालों बाद प्रदेश में सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जा रहा है। सड़कों पर जो बेसहारा पशु घूम रहे हैं, उनको हटाने के लिए विशेष अभियान (Special drive to remove stray animals) चलाने की तैयारी की जा रही है।
स्वीडन दौरे के दौरान समझौता ज्ञापनों पर हुए हस्ताक्षर
विपुल गोयल का कहना है कि सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) के साथ स्वीडन दौरे के दौरान तकरीबन 4000 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर हुए हैं। अगले साल अप्रैल में प्रस्तावित इन्वेस्टमेंट सम्मेलन में स्वीडन के इन्वेस्टर्स को आमंत्रित किया जाने वाला है।