hrbreakingnews.com

Kal Ka Mausam 23 october : 6 राज्यों में एक बार फिर होगी बारिश, तेज आंधी संग बरसात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

Kal Ka Mausam 23 october : देशभर में तेजी से मौसम में बदलाव आ रहा है। मानसून की विदाई के बाद बारिश का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। आईएमडी ने कल 23 अक्टूबर 2026 को देश के 6 राज्यों में एक बार फिर मेघ गर्जन और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश को लेकर अलर्ट (Kal Ka Mausam 23 october) जारी किया है। इस दौरान तेज आंधी संग बरसात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 
Kal Ka Mausam 23 october : 6 राज्यों में एक बार फिर होगी बारिश, तेज आंधी संग बरसात का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

HR Breaking News (Kal Ka Mausam) देशभर में बारिश का सिलसिला अभी पूरी तरह से थमा नहीं है। ज्यादातर हिस्सों में ठंड का आगमन हो गया है। अब इसी बीच मौसम विभाग (mausam vibhag) ने आगामी 24 घंटे में 6 राज्यों में तेज आंधी संग बरसात को लेकर संभावना जताई है। इस दौरान ज्यादातर राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए खबर में जानते हैं कि देशभर में आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।

आगामी 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आगामी 24 घंटे में आंध्र प्रदेश, रॉयल सीमा में तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक के कुछ हिस्सों और केरल में भारी बारिश की चेतावनी (Heavy rain warning) जारी की गई है। इस दौरान तमिलनाडु में काले बादलों की आवाजाही के साथ ही ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

24 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम 


24 अक्टूबर को सिर्फ कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश (Rain Alert) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के पूर्वानुमानअनुसार तमिलनाडु और केरल में भी बादल गरजने के साथ ही भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

25 अक्टूबर को मौसम का हाल 


25 अक्टूबर को भी मौसम (Weather on October 25) का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। इस दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल में भी बारिश के आसार जताए गए हैं। केरल और तमिलनाडु में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कब तक जारी रहेगा बारिश का दौर 


26 अक्टूबर को कर्नाटक के कुछ हिस्सों, केरल, तमिलनाडु में ही भारी बारिश (Heavy rain in Tamil Nadu) की संभावना जताई गई है। इन राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है और बाकी अन्य राज्यों में मौसम साफ रहने वाला है। 


27 अक्टूबर को सिर्फ केरल में ही बारिश के आसार जताए गए हैं। बाकी अन्य राज्यों में मौसम में सुबह-शाम की ठंडक महसूस की जा सकती है और 28 अक्टूबर को भी केरल में ही बारिश (rain in kerala) के आसार जताए गए हैं और बाकी अन्य राज्य में मौसम एकदम साफ रहने वाला है।