हिसार के 100 किसानों को मिलेगी ड्रोन पायलट की फ्री ट्रेनिंग, 20 नवंबर तक करें पंजीकरण
Hisar News : अब हिसार के किसानों को ड्रोन पायलट की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए किसानों को आवेदन करना होगा। किसान 20 नवंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News ) : खेती में बढ़ते मशीनों के इस्तेमाल के बीच अब किसानों के लिए ड्रोन (Free drone pilot training) तकनीक सीखकर कमाई का नया रास्ता खुलने जा रहा है। हिसार जिले के 100 किसानों को कृषि ड्रोन उड़ाने और खेतों में स्प्रे करने की निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। विकसित भारत-अन्नदाता स्मार्ट फार्मिंग अभियान 2047 (Developed India – Annadata Smart Farming Campaign 2047) के तहत यह कार्यक्रम राह ग्रुप (Rah Group) और निर्भय एक पुकार ट्रस्ट (Nirbhay Ek Pukar Trust) की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भोजराज गांव में प्रशिक्षण शिविर लगाने की तैयारी है। ड्रोन संचालन के लिए प्रशासनिक अनुमति भी मिल चुकी है।
एक दिन में 30 एकड़ में स्प्रे
राह ग्रुप के डायरेक्टर नरेश सेलपाड़ के अनुसार, खेती में (agriclture news) मजदूरों की कमी और कृषि लागत बढ़ने के कारण ड्रोन तकनीक किसानों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है। पारंपरिक तरीके से खाद और कीटनाशकों का छिड़काव करने में अधिक समय और श्रम लगता है, जबकि ड्रोन (drone training) से एक दिन में करीब 30 एकड़ तक खेतों में स्प्रे किया जा सकता है। प्रशिक्षण के बाद किसान अपने खेतों में तकनीक का इस्तेमाल करने के साथ दूसरे किसानों को भी ड्रोन स्प्रे की सेवाएं दे सकेंगे। इससे अतिरिक्त आय का अवसर भी बनेगा।
दिल्ली से आएंगे विशेषज्ञ
प्रशिक्षण शिविर नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा और 6 से 7 दिन तक चलेगा। दिल्ली से तकनीकी विशेषज्ञों की टीम किसानों को ड्रोन उड़ाने, नेविगेशन, सुरक्षा नियमों और कृषि रसायनों के सही तरीके से छिड़काव की जानकारी देगी। प्रतिदिन करीब 6 घंटे के व्यावहारिक सत्र होंगे, ताकि किसान ड्रोन संचालन की तकनीक को वास्तविक रूप से सीख सकें।
20 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन
इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हिसार के साथ रोहतक, झज्जर समेत प्रदेश के दूसरे जिलों से भी किसान आवेदन कर रहे हैं। अब तक करीब 80 किसानों का पंजीकरण हो चुका है। शेष सीटों के लिए 20 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन किया जा सकता है। ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले किसानों को 6,000 से 7,000 रुपए तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रशिक्षण के दौरान किसानों के आने-जाने और अन्य खर्चों में सहयोग करना है।
आवेदक को ये ध्यान रखना जरूरी
आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं पास होना अनिवार्य है। वहीं आवेदक को स्मार्टफोन चलाने का बुनियादी ज्ञान होना जरूरी है। मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, ई-अन्नदाता कार्ड, जियो टैग फोटो, 10वीं की मार्कशीट, आयु प्रमाण पत्र, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट, चालू मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी।