{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में बनेगी 17 मीटर चौड़ी सड़क, 5.9 किलोमीटर की होगी लंबाई

Hisar News : हिसार में नई सड़क बनाई जाएगी। यह सड़क आजाद नगर में बनेगी। यह 17 मीटर चौड़ी सड़क होगी। सड़क की लंबाई 5.9 किलोमीटर की होगी। हिसार में आजाद नगर की यह सड़क है। कई महीनों से सड़क टूटी पड़ी है। यह सड़क बरसाती लाइन बिछाने के लिए खोदी गई थी। अब इसको बनाने के लिए टेंडर जारी हो गया है। 
 

HR Breaking News (Hisar ki khabar) हिसार के आजाद नगर में नई सड़क बनाई जाएगी। सड़क की लंबाई 5.9 किलोमीटर होगी। यह रास्ता करीब करीब फोरलेन जैसा ही होगा। सड़क के लिए 22 करोड़ रुपए का टेंडर अलॉट हो गया है। बरसाती लाइन के लिए खोदी गई सड़क को अब बनाने का काम किया जाएगा। यहां पर करीब 35000 की आबादी को रोजाना धूल व गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस रोड से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दुकानदारों का कारोबार तक यहां पर प्रभावित हो रहा है। 

 

 

नए सिरे से होगा सड़क का निर्माण 
अब आजाद नगर में लोक निर्माण विभाग की तरफ से प्रमुख सड़क का नए सिरे से निर्माण किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से 22 करोड़ रुपए का टेंडर जारी हुआ है। 16 नवंबर को टेंडर खुलेगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। यह समस्या पुराने सीवरेज नेटवर्क के क्षतिग्रस्त होने से बने जल भराव और ऑवरफ्लो के समाधान के लिए सड़क उखड़ने के बाद बढ़ गई थी। 


17 मीटर चौड़ी होगी सड़क, जानें पूरे प्रोजेक्ट की रिपोर्ट (Hisar Azad Nagar Road) 
आजाद नगर में सड़क 17 मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर कुल 22 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क की लंबाई 5.9 किलोमीटर की होगी। सड़क पर बीचों-बीच 1.2 मीटर चौड़ा डिवाइडर भी बनाया जाएगा। वहीं 1.7 मी का एक तरफ तो 1.7 मी का दूसरी तरफ फुटपाथ भी बनाया जाएगा। 

ट्रैफिक व्यवस्था में होगा सुधार (Hisar latest News)
 

आजाद नगर की प्रमुख सड़क बन जाने से दर्जन भर कॉलोनियों व सेक्टर को लाभ होगा। आसपास की कई कॉलोनी व सेक्टरों के लोगों को इस मार्ग से आने-जाने में परेशानी होती है। वहीं, इस रूट पर लगने वाले ग्रामीण इलाकों को भी इस सड़क के बनने से राहत मिलेगी। 1.2 मीटर चौड़े डिवाइडर से यहां ट्रैफिक व्यवस्था सुधारी जाएगी। वहीं दोनों तरफ फुटपाथ भी बनाए जाएंगे, जहां राहगीर आसानी से अपना सुरक्षित सफर पूरा कर सकेंगे। 

लगातार परेशानी झेल रहे हैं निवासी (Hisar ki khabar)
 

स्थानीय निवासियों को साल भर से यहां परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। कई जगह पत्थर वगैरा डाले गए, लेकिन यहां इतनी धूल उठती है कि कोई आंधी जैसा मौसम हर समय बना रहता है। यहां एक्यूआई चेक किया जाए तो निश्चित तौर पर बेहद गंभीर स्तर पर मिलेगा। यहां बुजुर्गों, बच्चों के साथ-साथ स्वस्थ व्यक्तियों के लिए भी गंभीर सांस से जुड़ी बीमारी होने का खतरा पैदा हो रहा है। बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दो पहिया वाहन चालक भी परेशान होते हैं और पिक आवर्स में रफ्तार धीमी हो जाती है। पहले सीवरेज लाइन का काम पूरा होने का इंतजार था। नई सड़क बनने के बाद ताकी इसे दोबारा न तोड़ना पड़े। अब लाइन का काम पूरा होने के साथ ही बीएंडआर विभाग की तरफ से निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। 


 

क्या कहते हैं अधिकारी (Hisar News Update)
 

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन जतिन खुराना ने बताया कि पहले पब्लिक हेल्थ का काम चल रहा था। रोड के हालात सुधारने के लिए पहले भी मुख्यालय में इसका एस्टीमेट भेजा गया था। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।