सोने की बिक्री ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, पहली बार धनतेरस से दिवाली के बीच बिकी 300 टन चांदी
HR Breaking News (Gold Silver Record Sale) नवंबर 2026 में धनतेरस से दिवाली तक सोने और चांदी की बिक्री ने नए रिकॉर्ड खड़े कर दिए हैं। लगातार कीमतों में आ रही गिरावट का लोगों ने फायदा उठाया है और जमकर सोने व चांदी की खरीदारी की है। इस दौरान देश में 52 टन सोने की बिक्री हुई है तो 300 टन चांदी की बिक्री हुई है। सोने की बिक्री पिछले साल 42 टन के करीब थी जो कि इस बार 30% अधिक है। इस बार सोने की कीमत पिछली बार से अधिक है तो ऐसे में 72000 करोड़ रुपए के सोने के गहने व सिक्के बिके हैं। पिछले 5 साल में यह सोने की सबसे ज्यादा बिक्री है। इससे पहले 2021 में दिवाली पर 55 टन सोना बिका था।
रेट कम होने का दिखा असर (Gold rate down)
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के मुताबिक सोने की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है। जनवरी में सोने की कीमत ₹200000 के करीब जा पहुंची थी जो अब घटकर 24 कैरेट में 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जेवराती सोने की कीमत और भी कम है। ऐसे में लोगों ने कीमत कम होने के चलते जमकर खरीदारी की है। दिवाली पर 52 टन सोना तो 300 टन से ज्यादा चांदी के सिक्के, बर्तन, मूर्ति देश भर में बिकी हैं जिसकी कीमत 5400 करोड़ रुपए बनती है।
पिछले 22 साल में नहीं बिकी इतनी चांदी (Silver Sale Record of 22 years)
चांदी की खरीदारी लोगों ने जमकर की है। चांदी की कीमत 4 लाख के लगभग पहुंच गई थी, जिसके बाद अब यह 180000 के आसपास डोल रही है। चांदी की इन कम हुई कीमतों के चलते बाजार में चांदी की खरीदारी के प्रति लोगों का रुझान दिखाई दिया। ज्वेलर्स का कहना है कि पिछले 22 साल में इतनी चांदी पहले कभी नहीं बिकी है। 22 साल से पहले का चांदी की बिक्री का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है, ऐसे में इसे एक नया कीर्तिमान माना जा रहा है। एक दिवाली के सीजन में इतनी चांदी पहली बार बिकी है। पिछले काफी समय से ऊंची कीमतों चलते ग्राहक खरीदारी से बच रहे थे तो दाम कम देखकर और त्योहारी सीजन पर पारंपरिक गहनों की बजाय सोने के सिक्के और बिस्किट पर ज्यादा फोकस रखा है। त्योहारों में सोना चांदी खरीदना शुभ माना जाता है तो लोगों ने जमकर खरीदारी की है।
किस राज्य में कितने करोड़ का हुआ सोने चांदी का कारोबार (Gold and Silver News)
सोने चांदी के कारोबार में सबसे अधिक रुपए का सोना चांदी गुजरात में बिका है। गुजरात के अहमदाबाद, सूरत और राजकोट में सबसे ज्यादा सोने चांदी की बिक्री हुई है। चलिए जानते हैं लिस्ट में कहां कितने रुपए का सोना चांदी बिका है।
राज्य कारोबार प्रमुख शहर गुजरात 6500 करोड रुपए प्रमुख शहर अहमदाबाद सूरत राजकोट केरल 6000 करोड रुपए त्रिशूल कोच्चि कोझीकोड अप 5500 करोड रुपए लखनऊ आगरा वाराणसी कानपुर बंगाल 4500 करोड रुपए कोलकाता राजस्थान 4000 करोड रुपए जयपुर जोधपुर छत्तीसगढ़ 3500 करोड रुपए रायपुर मध्य प्रदेश 2000 करोड रुपए इंदौर भोपाल जबलपुर पंजाब 3000 करोड रुपए जालंधर लुधियाना अमृतसर बिहार 2000 करोड रुपए पटना मुजफ्फरपुर झारखंड 770 करोड रुपए रांची जमशेदपुर
हीरे की बिक्री ने भी तोड़े रेकॉर्ड (Dimond and Gold Rates)
सोना और चांदी ही नहीं हीरे की बिक्री में भी 250 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है। धनतेरस पर प्राकृतिक हीरों की बिक्री पिछले साल की तुलना 250% बढ़ गई। दिवाली के दौरान इसमें 47% की वृद्धि देखी गई। प्राकृतिक हीरों की बिक्री पिछले 8 साल के दूसरे सबसे अच्छे स्तर पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ सोना जनवरी से 34000 रुपए सस्ता हो चुका है। जनवरी में 24 कैरेट सोने की कीमत 1.75 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम ऑल टाइम हाई पर थी जो धनतेरस पर 38888 रुपए यानी कि करीब 19.33% सस्ता हो गया। चांदी भी 3.8 लाख रुपए के रिकॉर्ड स्तर से 1.97 लाख रुपए सस्ती होकर 1.82 लाख रुपए पर पहुंच गई है।
आगे क्या रहेगी सोने की कीमत (Gold Rate Prediction)
सोने की कीमतों में आगे तेजी का अनुमान है। एक्सपर्ट सुरेंद्र मेहता आईबीजेए सेक्रेटरी (IBJA Secretary) के अनुसार इस बार ज्यादा बिक्री के पीछे सोने के दामों में गिरावट को माना जा रहा है। मई से अक्टूबर तक ज्वेलरी की खरीदारी ज्यादा नहीं हुई थी, जिसका असर अब कीमत गिरावट देखने पर मिला है। अगले कुछ महीने में सोने की कीमत 1.60 से 1.65 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (Gold Rate Prediction) तक जाने की संभावना है। इसलिए लोग शादियों के लिए भी अभी से खरीदारी कर रहे हैं। वहीं टाइटन के सीईओ अरुण नारायण के अनुसार धनतेरस पर हल्के वजन वाले रोजाना पहनने योग्य डिजाइन की काफी मांग देखने को मिली। पारंपरिक सोने के आभूषणों की मांग में तेजी आने की उम्मीद है। सोने की कीमत नरमी और नवंबर दिसंबर में शादियों का मजबूत सीजन इसकी प्रमुख वजह रहेगी।
