{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार की 20 अवैध कॉलोनियों में नहीं मिलेगा बिजली कनेक्शन, लिस्ट हुई जारी

Hisar News : हिसार की 20 अवैध कॉलोनियों में अब बिजली कनेक्शन नहीं मिलेगा। डीटीपी विभाग की और से 20 अवैध कॉलोनियों की लिस्ट बिजली विभाग को सौंपी है। बिजली विभाग को ये लिस्ट मिल गई है। चलिए आगे खबर में जानतें हैं कि लिस्ट में किन 20 अवैध कॉलोनियों के कनेक्शन जारी किए गए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी पर शिकंजा कसने के लिए नगर योजनाकर विभाग (town planning department hisar) ने बिजली कनेक्शन के जरिए कार्रवाई करने की तैयारी की है। विभाग ने ऐसी 20 कॉलोनियों की पहचान कर उनकी सूची बिजली निगम (hisar bijli nigam) को भेजी है। अब इन कॉलोनियों में जिला नगर योजनाकर की एनओसी के बिना बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएंगे। अधिकतर कॉलोनियां रायपुर रोड (raipur road news), मिर्जापुर रोड के पास आसपास स्थित है।

अवैध कॉलोनियों के विस्तार पर रोक

विभाग की इस (hisar latest news) पहल का उद्देश्य है बिना जरूरी मंजूरी के विकसित हो रही कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर रोक लगाना है। डीटीपी के अनुसार कोई कॉलोनी में पहले भी अवैध निर्माण और सड़के बनाने के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। कुछ जगहों पर तीन से पांच बार तक रास्तों को उखाड़ने और पक्के निर्माण गिराने की कार्रवाई हुई है। इसके बावजूद दोबारा रास्ते तैयार कर प्लाटिंग का काम शुरू कर दिया जाता है। ऐसे में अब बिजली निगम को पत्र लेकर इन कॉलोनी में कनेक्शन जारी नहीं करने के लिए कहा गया है।

 

इन अवैध कॉलोनियों के नाम बिजली निगम को भेजे

बिजली निगम (bijali nigam hisar)  को भेजी गई सूची में राधिका धाम, मिलन मार्केट, श्री लक्ष्मी नगर, भारती कॉम्पलेक्स, श्री श्याम मार्केट, जय श्री कृष्णा कॉलोनी एक्सटेंशन, साकेत कॉलोनी एक्सटेंशन, श्री श्याम विहार एक्सटेंशन, कृष्ण ज्योति कॉलोनी, रामजीलाल कॉलोनी, दीप्ति एनक्लेव, मास्टर कॉलोनी, प्रशांत विहार कॉलोनी, अमन विहार, लक्ष्मी एनक्लेव, विजय विहार, राम विहार कॉलोनी एक्सटेंशन श्री श्याम वाटिका शामिल है। यह सभी कैमरी रोड, राजगढ़ रोड, तोशाम रोड, रायपुर और मिर्जापुर रोड पर स्थित है।

पोल और सीवरेज डालकर बेचे जा रहे प्लॉट

एक और  विभाग  बिजली कनेक्शन (Bijli connection news) रोकने की तैयारी कर रहा है वहीं दूसरी ओर कई जगह कॉलोनी कॉलोनाइजर बिजली के पोल लगाने सीवरेज लाइन जाने जैसी व्यवस्थाएं करके लोगों को प्लाट खरीदने के लिए आकर्षित कर रहे हैं। खरीदारों को बिजली, पानी और सीवरेज की सुविधा मिलने का भरोसा दिया जाता है। ऐसी कॉलोनियां शहर की सीमा से बाहर क्षेत्र में भी तेजी से विकसित हो रही है। ऐसे में प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनियों की जरूरी मंजूरी और वैधता की जांच कर ले।

अवैध कॉलोनियों की डीटीपी कार्यालय से कर ले जांच

जिला नगर योजनाकार दिनेश सिंह ने बताया की शहर के आसपास विकसित की जा रही करीब 20 अवैध कालोनियां की सूची बिजली निगम को भेज कर वहां नए कनेक्शन जारी नहीं करने के लिए कहा गया है। उन्होंने लोगों से अपील की की प्लॉट खरीदने से पहले डीटीपी कार्यालय से कॉलोनी की वैधता और मंजूरी की जानकारी ले।

इन कॉलोनियों में नए कनेक्शन नहीं होंगे जारी

बिजली निगम के एसई अविनाश यादव के अनुसार बिजली विभाग को डीटीपी कार्यालय से सूची प्राप्त हुई है। नियमों के मुताबिक किसी भी अवैध या अधिकृत कॉलोनियों में नया बिजली कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित उपमंडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।