{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में 33 कॉलोनियां होगी पक्की ! प्रस्ताव पास

Hisar News : पिछले दो दिनों से चल रही नगर निगम हाउस की बैठक में शहर के 52 पैच और 33 कॉलोनियों को वैध करवाने का प्रस्ताव पास हो गया है। अब इस एजेंडे को मंजूरी के लिए सरकार के पास भेजा जाएगा। चलिए जानते हैं कौन सी कॉलोनियां शामिल है। चलिए जानते हैं  इसक बारे में विस्तार से।         
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर की अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित कराने, सफाई व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई को लेकर नगर निगम हाउस की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। सदन ने 52 अनअप्रूव्ड पैच (Unapproved Patch) और 33 कॉलोनियों को नियमित कराने का प्रस्ताव पारित कर दिया। अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए प्रदेश सरकार के पास भेजा जाएगा। वहीं, शहर में रेहड़ी-फड़ी संचालकों को व्यवस्थित करने के लिए नए सिरे से सर्वे कराने और स्ट्रीट वेंडिंग जोन (street vending zone) निर्धारित करने पर भी सहमति बनी।

मेयर ने की विकास कार्यों की समीक्षा

 

बैठक में मेयर प्रवीण पोपली (Mayor Praveen Popli) ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिन एजेंसियों ने वार्डों में मेंटेनेंस के टेंडर लेने के बावजूद काम नहीं किया, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्षद सुमन यादव (parshad suman yadav) और वार्ड पांच के पार्षद ने यह मुद्दा उठाया। इस पर एक्सईएन जयवीर डूडी ने बताया कि वार्ड पांच में संबंधित एजेंसी को नोटिस दिया जा चुका है और उसकी सिक्योरिटी राशि जब्त की जाएगी। वार्ड 14 में काम नहीं करने वाली एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। कमिश्नर ने ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने और 10 दिन में एटीआर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सर्वे के बाद रेहड़ी संचालकों को मिलेगी निर्धारित जगह

 

शहर में अतिक्रमण (hisar latest news) कम करने और यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए सभी स्ट्रीट वेंडर्स का दोबारा सर्वे किया जाएगा। इसमें उनकी मौजूदा लोकेशन और कामकाज से संबंधित जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे के आधार पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन तय होंगे और रेहड़ी-फड़ी संचालकों को निर्धारित स्थान आवंटित किए जाएंगे। इससे बाजारों में आवागमन सुचारू रखने के साथ वेंडर्स को भी रोजगार के लिए निश्चित जगह मिल सकेगी। इसके अलावा उपायुक्त आवास के पास जीएलएफ की जमीन खरीदने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

पटेल नगर में आयुर्वेदिक अस्पताल बनेगा

बैठक में विधायक रणधीर पनिहार (MLA Randhir Panihar) से जुड़े विकास प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। इनमें पटेल नगर (Patel Nagar hsiar) में आयुर्वेदिक अस्पताल (Ayurvedic Hospital) का निर्माण, आजाद नगर में फायर ब्रिगेड (Fire Brigade in Azad Nagar) के पास स्थित जमीन पर मल्टीपर्पज हॉल और अधिकारियों के आवास बनाने के प्रस्ताव शामिल हैं। इसके साथ ही वेंडिंग जोन के चयन का विषय भी सदन के सामने रखा गया।

दिवाली तक सफाई और सुरक्षा के इंतजाम होंगे मजबूत

नगर निगम (hisar nagar nigam) ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिवाली तक प्रत्येक वार्ड में सप्ताह में एक दिन निर्धारित करके ट्रैक्टर-ट्रॉली उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। इससे वार्डों से कचरा उठाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा खुले ट्रांसफार्मरों और सेकंडरी कचरा पॉइंटों के आसपास फेंसिंग कराई जाएगी, ताकि सुरक्षा के साथ-साथ इन स्थानों को व्यवस्थित रखा जा सके।

कॉलोनियों के मुद्दे पर निगम कार्यालय पहुंचे लोग

वार्ड आठ के श्याम नगर और न्यू राजीव नगर के निवासी कॉलोनी से जुड़े मुद्दों और मूलभूत सुविधाओं की मांग लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। हाउस की बैठक चलने के कारण उन्हें मीटिंग हॉल के बाहर रोक दिया गया। मौके पर पुलिस व्यवस्था भी की गई थी। पार्षद रवि सैनी और पूर्व पार्षद प्रीतम सैनी ने लोगों से बातचीत की और बताया कि बैठक में कई कॉलोनियों को लेकर प्रस्ताव रखे जा रहे हैं। प्रॉपर्टी टैक्स (property tax) से संबंधित कामकाज को लेकर पार्षदों ने अधिकारियों के सामने लोगों की परेशानी रखी। पार्षद राजेश अरोड़ा, सत्यवान पानू, मनोहर लाल वर्मा और जगमोहन मित्तल ने कहा कि आवेदन लेते समय ही सभी दस्तावेजों की पूरी जांच होनी चाहिए। बार-बार फाइलें वापस होने से लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और उनका समय व पैसा दोनों खर्च होते हैं। पार्षदों ने प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और आवेदन संबंधी कमियों को शुरुआत में ही दूर करने की व्यवस्था लागू करने की मांग की।

नियमितीकरण के प्रस्ताव में शामिल ये कॉलोनियां

अग्रवाल कॉलोनी (Agarwal Colony), विश्वकर्मा कॉलोनी फेज-2, हरिदास कॉलोनी, आरसिटी हिसार, शिव कॉलोनी, सूर्य नगर, राजीव नगर, महावीर कॉलोनी, राम नगर, गीता कॉलोनी, आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, विद्या नगर, मित्तल कॉलोनी, ग्रीन एकर, लक्ष्मी विहार, विराट नगर, आदर्श कॉलोनी, देवीलाल कॉलोनी, भगवान वाल्मीकि कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, टॉवर कॉलोनी एक्सटेंशन, चौधरी कॉलोनी, स्वागत एनक्लेव, अमरदीप एक्सटेंशन, बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी के पास की अनधिकृत कॉलोनी, राजगढ़ रोड और सातरोड के आसपास की कॉलोनियां, सैनिक विहार, शगुन विहार, यूनिवर्सिटी विहार, सरस्वती कॉलोनी तथा कैमरी-तोशाम रोड स्थित शिव कॉलोनी और विश्वकर्मा कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र।