hrbreakingnews.com

रोडवेज कर्मशाला में अब नहीं होगा जलभराव, 7 केवी का लगाया जाएगा पंपसेट 

Hisar News :रोडवेज कर्मशाला में अब बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या से निजात मिलने जा रही है। रोडवेज अब अपने पैसों 7 केवी के पंपसेट लगवाने जा रहा है। इससे जलभराव की समस्या कम होगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
रोडवेज कर्मशाला में अब नहीं होगा जलभराव, 7 केवी का लगाया जाएगा पंपसेट 

HR Breaking News (Hisar News) : बारिश के दौरान रोडवेज कर्मशाला (Roadways Workshop Hisar) में जमा होने वाले पानी से निपटने के लिए विभाग ने अपने स्तर पर इंतजाम किया है। कर्मशाला से पानी निकालने के लिए 7 केवी का वाटर पंप सेट 7 KV water pump set) खरीदा गया। इससे बारिश के समय परिसर में जलभराव होने पर तुरंत पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। कर्मशाल में पानी जमा होने के बाद उसकी निकासी में 7 से 8 घंटे लग जाते थे। कई बार इसके लिए बाहर से ट्रैक्टर, वाटर पंप मंगवाने पड़ते थे। अब विभाग को इन संसाधनों के लिए निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

रोडवेज के पास 5 इलेक्ट्रिक बसें शामिल 

 

रोडवेज के बेड़े में 5 इलेक्ट्रिक (hisar me e-bus) बसें शामिल है। इनमें से दोपहर गंगवा रूट पर जबकि एक-एक बस रायपुर और कैमरी रूट पर चलती है। इन बसों के नियमित संचालन के लिए चार्जिंग और रखरखाव व्यवस्था दुरुस्त रहना जरूरी है। कर्मशाला में पानी जमा होने से इनको चार्जिंग और रखरखाव में दिक्कत आती है। पंपसेट (hisar e-bus route) मौजूद होने पर पानी निकासी का काम जल्दी शुरू किया जा सकेगा। इससे बसों का समय पर चार्ज करने और निर्धारित रूट पर संचालन की व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

 

बारिश के शुरू होते ही पंपसेट किया जाएगा शुरू

 

अब तक कर्मशाला (hisar dipot news) में जलभराव होने पर पानी निकालने के लिए मोटर चलानी पड़ती थी। जरूरत दिखाने पर बाहर से ट्रैक्टर, पंप सेट की व्यवस्था करनी पड़ती थी। इस पूरी प्रक्रिया में समय लगने से कर्मचारियों को परेशानी होती थी। विभाग की और से खरीदे गए इस 7 केवी के पंप सेट को बरसात शुरू होते ही चालू किया जा सकेगा।