{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार से जयपुर के लिए चलती हैं 4 बस, देखें टाइमटेबल

Hisar to Jaipur : हरियाणा रोडवेज विभाग की तरफ से अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार बस सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। अब रोडवेज विभाग (Roadways Department) की तरफ से हिसार बस स्टैंड से जयपुर जाने वाली बसों के टाइम टेबल और उनके रूट की जानकारी शेयर की गई है ताकि यात्रियों को बस पकड़ने में कोई परेशानी ना हो। चलिए जान लेते हैं हिसार से जयपुर के लिए चलने वाली 4 बसों के टाइम टेबल और रूट से जुड़ी पूरी जानकारी। 
 

HR Breaking News (Hisar to Jaipur) हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करना अक्सर हर किसी को पसंद आता है क्योंकि यह किफायती होने के साथ-साथ सुरक्षित होता है। रोडवेज विभाग (Haryana Roadways Department) के अधिकारियों की तरफ से बताया गया है कि अपने यात्रियों को अच्छी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए विभाग की तरफ से हर एक नया कदम उठाया जा रहा है। रोडवेज की बसों के टाइम टेबल की सही जानकारी न होने की वजह से यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ जाता था लेकिन अब रोडवेज विभाग (Haryana Roadways ) की तरफ से हिसार से जयपुर जाने वाली सरकारी बसों के टाइम टेबल (Government bus timetables) की जानकारी शेयर कर दी गई है। विभाग की तरफ से बताया गया है कि हिसार से जयपुर के लिए टोटल चार बस चलती है। चलिए जान लेते हैं इन बसों का टाइम टेबल और रूट (Bus Timetables) क्या है। 

 

 


हिसार से जयपुर जाने वाली बसों का टाइम टेबल (Buses from Hisar to Jaipur)


सुबह 5:50 पर हिसार से अजमेर के लिए एक रोडवेज बस निकलती है जो की वाया भिवानी होते हुए जाती है। सुबह 9:05 पर फतेहाबाद से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस हिसार बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) से निकलती है और सीधी जयपुर जाती है। दिन में 2:13 पर फतेहाबाद से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस बिहार बस स्टैंड होकर जाती है। दिन में 3:51 पर हिसार से जयपुर की एक रोडवेज बस निकलती है जो की वाया राजगढ़ होते हुए आगे जाती है। 

हिसार से जयपुर जाने वाली बसों का रूट (Route of buses from Hisar to Jaipur)


हिसार से जयपुर के लिए हरियाणा रोडवेज विभाग  (Haryana Roadways Department) की तरफ से चार सरकारी बसों का संचालन किया जाता है। सुबह 5:50 पर हिसार बस स्टैंड से एक रोडवेज बस निकलती है जो की सुबह 6:09 पर हिसार कैंट पर पहुंचती है और 6:27 पर हांसी पहुंचती है, सुबह 6:52 पर यह रोडवेज बस बवानी खेड़ा पहुंचती है, सुबह 7:30 पर यह रोडवेज बस भिवानी पहुंचती है और 8:15 पर चरखी दादरी होते हुए सुबह 9:10 पर यह रोडवेज बस महेंद्रगढ़ पहुंच जाती है। सुबह 10:10 पर नारनौल और 11:14 पर यह रोडवेज बस कोटपुतली पहुंच जाती है। सुबह 11:37 पर पावटा होते हुए यार रोडवेज बस 12:12 पर शाहपुरा पहुंच जाती है। दिन में 12:30 पर यह रोडवेज बस चंदवाजी होते हुए दोपहर 2:15 पर जयपुर बस स्टैंड पर पहुंच जाती है। 


यह बस हिसार से अजमेर (Hisar to Ajmer) जाने वाली है और जयपुर के बाद यह 3:41 पर दूदू होते हुए 4:27 पर किशनगढ़ पहुंच जाती है इसके बाद यह रोडवेज बस शाम 5:05 पर अजमेर बस स्टैंड पर पहुंच जाती है।