बालसमंद नहर पर 4.90 करोड़ से बनेगा 25 मीटर का पुल, कैमरी रोड से दिल्ली रोड का सफर होगा आसान
HR Breaking News (Hisar News Latest Update) हिसार के कैमरी रोड से दिल्ली की ओर आने जाने वाले हजारों वाहन चालकों को अब राहत मिलने जा रही है। बालसमंद नहर पर जल्द ही नया पुल बनाया जाएगा, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। एक तरफ जाम से छुटकारा मिलेगा तो दूसरी तरफ लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
4.90 करोड रुपए होंगे खर्च (Hisar news update)
बालसमंद नहर पर पुल बनाने के लिए 4.90 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, इससे 2 किलोमीटर का रास्ता कम हो जाएगा। लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी। साथ में वाहन चालकों का समय और ईंधन भी बचेगा। इस प्रोजेक्ट से आमजन को लाभ ही मिलेगा।
अगले सप्ताह लग जाएगा टेंडर (New tender for flyover in Hisar)
कैमरी रोड से दिल्ली की ओर जाने वालों के लिए जल्दी ही प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। विभाग की ओर से इसका टेंडर अगले सप्ताह आलोट किया जाने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग की तरफ से टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जाएगी।
क्या होगा आमजन को लाभ (Hisar new flyover)
यह पुल बन जाने से आमजन को काफी लाभ मिलेगा। सेक्टर 16-17 और कैमरी रोड के बीच आवाजाही का चक्कर अब कम हो जाएगा। दो आरओबी पहले पार करने पड़ते थे, अब वह पार नहीं करने पड़ेंगे। पुल बनने के बाद दूरी कम से कम 2 किलोमीटर तक घट जाएगी, जिससे दिल्ली की दिशा में जाने वाले वाहन चालकों का समय बच जाएगा। इस पर फिलहाल छोटा लोहे का पुल है, जिससे हल्के वाहन ही आ जा सकते हैं। कोई स्थाई पुल नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रोजेक्ट को लेकर अहम डीटेल्स (Hisar kaimri road flyover)
प्रोजेक्ट पर 4.90 करोड़ रुपए की लागत आएगी। पुल की लंबाई 25 मीटर रहेगी। वहीं, पुल की चौड़ाई 15 मीटर रहेगी। सड़क की चौड़ाई पुल के अंदर से 13 मीटर रखी जाएगी। आने वाले सप्ताह में इसका टेंडर अलोट किया जाएगा और अक्टूबर महीने के अंत तक इस पर काम होना शुरू हो सकता है।
| पुल की चौड़ाई | 15 मीटर |
| पुल की लंबाई | 25 मीटर |
| पुल की अंदर से चौड़ाई | 13 मीटर |
| पुल पर लागत | 4.90 करोड़ |
मुख्यालय से मिल गई अनुमति (Hisar News Update)
मुख्यालय की तरफ से इस प्रोजेक्ट (Hisar work project) के लिए वर्क अलोट करने की अनुमति मिल गई है। एजेंसी को वर्क अलोट किया जाएगा। बी एंड आर विभाग के एसई अजीत सिंह के हवाले से रिपोर्ट है कि जल्द ही वर्क अलोट किया जाएगा और बाद में 30 दिन का समय एजेंसी के पास काम शुरू करने के लिए रहेगा। इससे हजारों लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा।