3 अक्टूबर 2026 का मौसम, मात्र 3 राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी करेगी परेशान
HR Breaking News (3 october ka mausam) अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही देशभर के कई हिस्सों से मानसून की पूरी तरह से विदाई हो गई है। हालांकि अभी कई राज्यों में बारिश का दौर पूरी तरह से थमा नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि 3 अक्टूबर को मात्र 3 राज्यों (3 october ka mausam) में बारिश की संभावना है। उसके बाद लोगों को दिनभर में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। आइए खबर में जानते हैं आगामी दिनों में मौसम कैसा रहने वाला है।
आज कैसा रहेगा मौसम (aj kaisa mausam rhega)
अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही मौसम (ocober me kab hogi barish) एकदम बदल गया है। दिन में चिलचिलाती धूप के साथ ही हल्की ठंडी हवाओं के साथ मौसम एकदम गुलाबी हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आज 1 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश के आसार है। हालांकि धीरे-धीरे मौसम एकदम साफ होने लगेगा और हल्की ठंड दस्तक देने लगेगी।
आगामी दिनों किन राज्यों में बरसेंगे मेघा
आईएमडी का कहना है कि जहां एक अक्टूबर (Weather Update 3 october) को 6 राज्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 अक्टूबर को सिर्फ चार राज्यों में बारिश के आसार हैं।इसके अलावा 3 अक्टूबर को सिर्फ तीन राज्यों में ही बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा का नाम शामिल है, जहां पर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
5 अक्टूबर से साफ होने लगेगा मौसम (mausam ka taja update)
इसके अलावा 4 अक्टूबर को भी अरुणाचल प्रदेश, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और केरल में बिजली कड़कने के साथ ही भारी बारिश के आसार हैं, जिसके लिए आईएमडी (IMD Rain Updates) ने येलो अलर्ट जारी किया है। 5 अक्टूबर से मौसम एकदम साफ होने लगेगा और किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान दिन में लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशानी हो सकती है।
चिलचिलाती गर्मी से बढ़ेगा पारा
इसके अलावा 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को भी मौसम (weather news) एकदम साफ रहने वाला है। इस दौरान दिन में चिलचिलाती गर्मी से तापमान बढ़ सकता है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रात में तापमान में कमी के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा सकती है।
