{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार वालों को बड़ी सौगात, 60 साल बाद खुलेगा रास्ता, जाम से मिलेगी मुक्ति

Hisar News : शहर के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। शहर में 60 साल से बंद पड़े रास्ते को खेले जाएगा। इससे जाम से मुक्ति मिलेगी। जानिए शहर में कौन सी जगह है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  
 
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में पुराने शहर और दक्षिणी हिस्से के बीच आवागमन आसान बनाने के लिए एक पुराने रास्ते को दोबारा विकसित करने की योजना पर काम आगे बढ़ता नजर आ रहा है। रेलवे स्टेशन (railway station hisar) से भामाशाह नगर (Bhamashah Nagar hisar) और ब्राह्म महाविद्यालय के सामने से होते हुए शहर की सीमा तक जाने वाले इस मार्ग को साउथ बाइपास (South Bypass) से जोड़ने के प्रस्ताव पर सरकार की विशेष समिति ने सकारात्मक सहमति जताई है। करीब छह दशक से अतिक्रमण और अनदेखी के चलते बंद पड़े इस रास्ते के खुलने से शहर को यातायात का एक नया विकल्प मिल सकता है।

छठी बैठक में इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा 

लघु सचिवालय के वीसी सभागार में लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा (Public Works and Public Health Engineering Minister Ranbir Gangwa) की अध्यक्षता में हुई समिति की छठी बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद अधिकांश सदस्यों ने मार्ग को दोबारा उपयोग में लाने के पक्ष में अपनी सहमति दी। इसके बाद अब परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी प्रक्रियाएं शुरू करने की तैयारी है।

राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है 24 फीट चौड़ा रास्ता

रेलवे स्टेशन (hisar railway station) के मुख्य द्वार से शुरू होकर रेलवे लाइन के समानांतर शहर की सीमा तक जाने वाले इस सार्वजनिक मार्ग की औसत चौड़ाई करीब 24 फीट है। लंबे समय से अतिक्रमण होने के कारण इसका अस्तित्व लगभग खत्म हो गया था। हालांकि, राजस्व रिकॉर्ड revenue records) में रास्ते का उल्लेख होने से इसे दोबारा खुलवाने की संभावनाएं बनी हुई हैं। प्रस्ताव को समिति की सहमति मिलने के बाद अब अतिक्रमण हटाने और मार्ग को विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा सकते हैं।

मुख्य सड़कों पर वाहनों का दबाव होगा कम

इस रास्ते को साउथ बाइपास से जोड़ने पर पुराने शहर के लोगों को दक्षिणी हिस्से की ओर जाने के लिए एक अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा। इससे मुख्य सड़कों और व्यस्त चौराहों पर वाहनों का दबाव घटाने में मदद मिल सकती है। साथ ही शहर के अंदरूनी हिस्सों से बाइपास तक पहुंचना भी आसान होगा।

लंबे समय से उठ रही थी रास्ता खुलवाने की मांग

इस पुराने मार्ग को दोबारा खुलवाने का मुद्दा पहले भी कई बार उठ चुका है। उद्योगपति दिनेश सिंगल की ओर से इस संबंध में पत्राचार किए जाने के बाद रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को प्रमुखता से सामने लाया गया था। अब सरकारी समिति की बैठक में प्रस्ताव पर सहमति बनने से वर्षों से बंद पड़े इस रास्ते के पुनर्विकास की उम्मीद बढ़ गई है।