हिसार में एयरपोर्ट रोड से तलवंडी तक बनेगी नई सड़क, 13 करोड़ में होगा जमीन अधिग्रहण
HR Breaking News (Hisar News) मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए ओर वाहनों की आवाजाही को आसान बनाने के लिए सरकार की ओर से अब जल्द ही हिसार (Hisar News) में एयरपोर्ट रोड से तलवंडी तक नई सड़क का निर्माण किया जाने वाला है, जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य शुरू किया जाने वाला है। जमीन अधिग्रहण के लिए 13 करोड़ खर्च हो सकते हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
बीएंडआर विभाग ने तैयार किया विस्तृत एस्टीमेट
चंडीगढ़ और तलवंडी की ओर आने-जाने वाले हजारों वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अब एयरपोर्ट की दीवार के साथ ही तलवंडी तक जाने वाले एक 10 मीटर चौड़े और 9.65 किलोमीटर लंबे ऑप्शनल रास्ते का निर्माण होने वाला है। यह नया रोड (Hisar New Road) बॉटलिंग प्लांट के पास से शुरू होकर ओल्ड नेशनल हाईवे-52 (Old National Highway-52) तक बनाए जाने वाला है, जिसको लेकर PWD बीएंडआर विभाग की ओर से 26 करोड़ रुपए का विस्तृत एस्टीमेट तैयार किया गया है।
चंडीगढ़ की तरफ का रास्ता होगा छोटा
विस्तृत एस्टीमेट को सरकार के पास आखिरी मंजूरी के लिए भेजा गया है। बता दें कि तलवंडी राणा संघर्ष समिति (Talwandi Rana Sangharsh Samiti) रोड के निर्माण को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। समिति प्रधान गांव वालो के साथ ही कई महीनों तक धरने पर भी बैठे रहे थे। इस सड़क के निर्माण से चंडीगढ़ की तरफ का रास्ता छोटा होने के साथ ही मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम होगा। इससे आसपास के गांव के लोगों को भी लाभ होगा।
नए रोड के बनने से वर्तमान दूरी होगी कम
अभी वाहन चालकों को तलवंडी या चंडीगढ़ रोड (New road from Airport Road to Talwandi) की ओर जाने के लिए लंबा रूट लगाना पड़ता है, लेकिन नए रोड के बनने से वर्तमान दूरी कम हो जाएगी। इस रोड के बनने से भारी वाहनों और हर रोज सफर करने वाली नौकरीपेशा व आमनागरिकों को लाभ होगा। बहुत से वाहन चालक अभी सिरसा रोड से होकर के ढंढूर के पास से चंडीगढ़ हाईवे पर जाते हैं, जिस वजह से उन पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।
कितनी होगी नए रूट की कुल लंबाई
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नए रूट की कुल लंबाई (Airport Road to Talwandi Road Length) 9.65 किलोमीटर हो सकती है। वहीं बॉटलिंग प्लांट से लेकर ओल्ड एनएच-52 तक के मुख्य हिस्से की लंबाई 2300 मीटर रहने वाली है। अधिकारियों के अनुसार यह अलाइनमेंट ऐसे तैयार किया गया है, जिससे वाहन चालकों को कम से कम दूरी को तय करना पड़ेगा। राणा माइनर पर सिविल वर्क के अंतर्गत यहां पुल भी बनाया जाने वाला है।
कलेक्टर रेट पर खरीदी जाएंगी जमीने
इस प्रोजेक्ट (Road Projects in hisar) के रास्ते में आने वाली कई जमीनों को कलेक्टर रेट पर खरीदा जाने वाला है, जिसके लिए पहले से प्रस्तावित एयरपोर्ट की जमीन नहीं मिल पाई है। ऐसे भी दो सरकारी विभाग को और कुछ प्राइवेट लैंड खरीदी जाने वाली है। प्रोजेक्ट के तहत वन विभाग की लगभग 7 एकड़ जमीन को लिया जाएगा और लगभग 4 एकड़ प्राइवेट लैंड का अधिग्रहण होगा और 1.40 एकड़ GLF जमीन मिलाकर तकरीबन 13 करोड़ खर्च हो सकते हैं।
मंजूरी मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
B&R के एसई का कहना है कि एयरपोर्ट रोड से तलवंडी तक बनने वाले इस नए रोड का 26 करोड़ का एस्टीमेट (Estimate of road to built from Airport Road to Talwandi) बनाकर सरकार के पास भेज दिया गया है, जैसे ही इसकी मंजूरी मिलती हैं, उसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर जमीन लेने का कार्य शुरू होगा। इस सड़क के बनने से हिसार के लोगों का चंडीगढ़ का सफर सुगम होगा। मंत्री मंगवा ने इस बारे में बैठक भी ली थी।