{"vars":{"id": "93802:4123"}}

 अप्रैल 2026 तक हिसार एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल, 503 करोड़ होंगे खर्च

Hisar News : हिसार एयरपोर्ट का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में अब नया टर्मिनल बनाया जाएगा। जिसपर 503 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।             

 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Airport, Hisar) से हवाई कनेक्टिविटी (air connectivity) बढ़ाने की योजना के तहत पांच शहरों के लिए उड़ानें शुरू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन फिलहाल यात्रियों को तीन शहरों तक ही हवाई सफर की सुविधा मिल रही है। अभी अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर के लिए एलायंस एयर के विमान (Alliance Air aircraft) संचालित हो रहे हैं, जबकि अहमदाबाद और जम्मू के लिए उड़ान सेवा शुरू होने का इंतजार है।

14 अप्रैल को किया था उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2025 को हिसार एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था। इसी दौरान उन्होंने अयोध्या जाने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद एयरपोर्ट से नियमित हवाई सेवाओं का संचालन शुरू हुआ। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 14 अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक यहां से कुल 551 उड़ानें संचालित हुईं। इस दौरान 9,690 यात्रियों ने हवाई सफर किया। इनमें अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे ज्यादा रही। वहीं, वर्ष 2019-20 से अब तक एयरपोर्ट पर विमानों की कुल 973 आवाजाही दर्ज की गई है और 10,253 यात्री यहां से यात्रा कर चुके हैं।अप्रैल 2027 तक तैयार होगा ।

16 लाख यात्रियों की होगी क्षमता

एयरपोर्ट के विस्तार के लिए आधारभूत ढांचे को विकसित करने का काम भी चल रहा है। यहां नया पैसेंजर टर्मिनल बनाने के साथ कार्गो बिल्डिंग (cargo building) , एयर ट्रैफिक कंट्रोल (air traffic control) ब्लॉक और प्रशासनिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। पूरे प्रोजेक्ट को अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। करीब 503 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नए पैसेंजर टर्मिनल (passenger terminal new desigen) का डिजाइन शंख के आकार का रखा गया है। निर्माण पूरा होने के बाद एयरपोर्ट की सालाना यात्री क्षमता बढ़कर करीब 16 लाख हो जाएगी। इससे न केवल मौजूदा हवाई सेवाओं का विस्तार संभव होगा, बल्कि मुंबई और गोवा जैसे बड़े शहरों के लिए भी उड़ान शुरू करने की संभावनाएं बढ़ेंगी।