हिसार के तलाकी गेट चौक से बस स्टैंड की सीधी एंट्री होगी बंद बनेगा नया यू टर्न
Hisar News : हिसार के तालाकी गेट चौक से बस स्टैंड की सीधी एंट्री अब बंद होगी। जाम से राहत दिलाने के लिए नए यू टर्न को बनाया जाएगा। इसके लिए नया यू-टर्न डिजाइन तैयार किया जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में यातायात व्यवस्था सुधारने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए तलाकी गेट चौक (Talaki Gate Chowk) का ट्रैफिक पैटर्न बदलने की योजना बनाई जा रही है। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल इस चौक पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए लोकल बस स्टैंड (local bus stand hisar) की ओर से बाजार की तरफ आने वाले सीधे रास्ते को बंद करने का प्रस्ताव है। इसकी बजाय वाहनों की आवाजाही के लिए नया यू-टर्न विकसित किया जाएगा। साथ ही सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए शांति देवी धर्मशाला (Shanti Devi Dharamshala) और लोकल बस स्टैंड की कुछ जमीन लेने की संभावना भी तलाशी जा रही है।
कैबिनेट मंत्री ने दिए रिपोर्ट जांचने के निर्देश
बीएंडआर के एसई अजीत सिंह (B&R SE Ajit Singh) ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा (Public Works Minister Ranbir Gangwa) ने तलाकी गेट चौक के लिए तैयार किए गए सुझाव और डिजाइन की फिजिबिलिटी जांचने के निर्देश दिए हैं। डी-कंजेशन कमेटी की बैठक में यह प्रस्ताव सामने आया था। अब पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम इसकी जांच करेगी। निरीक्षण के बाद तैयार रिपोर्ट अगली बैठक में रखी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।
सीधे वाहनों की क्रॉसिंग रोकने पर रहेगा जोर
प्रस्तावित व्यवस्था (hisar latest news) में लोकल बस स्टैंड की तरफ से चौक में आने वाले वाहनों का सीधा कट बंद किया जाएगा। इसके स्थान पर डिवाइडर के माध्यम से यू-टर्न की व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि वाहनों को एक निर्धारित दिशा में निकाला जा सके। अधिकारियों का मानना है कि इससे चौक के बीच वाहनों की आमने-सामने की आवाजाही और बार-बार होने वाली क्रॉसिंग कम होगी। सड़क चौड़ी करने के लिए आसपास की जमीन की जरूरत और उपलब्धता का भी आकलन किया जाएगा।
डी-कंजेशन कमेटी में उठा था मामला
शहर के प्रमुख जाम प्वाइंट्स (Major traffic jam points in the city) को सुधारने के लिए गठित डी-कंजेशन कमेटी (De-congestion Committee) की बैठक में तलाकी गेट चौक की समस्या पर चर्चा हुई थी। बैठक में अधिकारियों ने मौजूदा ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव का सुझाव देते हुए नया रोड डिजाइन प्रस्तुत किया था। अब इस डिजाइन की मौके पर जांच होने के बाद ही तय होगा कि प्रस्तावित बदलाव कितने कारगर रहेंगे और निर्माण कार्य किस रूप में आगे बढ़ाया जा सकता है।
