{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में बिजली चोरी पर एक्शन, 183 जगह छापेमारी में 31 जगह चोरी पकड़ी

Electricity theft in Hisar :हिसार में बीते काफी दिनों से बिजली चोरी के कई मामले देखने को मिले हैं, जिसके चलते अब निगम की टीमों की ओर से हिसार में बिजली चोरी पर एक्शन (Action on electricity theft in Hisar) लिया गया है। निगम की टीम ने 183 जगह छापेमारी की है, जिसमे 31 जगह चोरी पकड़ी गई है। खबर में जानिए किन जगहों पर निगम की टीम की ओर से छापेमारी की गई है।
 

HR Breaking News (Hisar News) हिसार में अब निगम की टीमों ने बिजली चोरी के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बता दें कि बिजली निगम (Electricity Corporation) द्वारा बिजली चोरी पकड़ने को लेकर खास अभियान चलाया गया है। हाल ही में निगम की टीमों ने 183 जगह छापेमारी कर 31 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

बिजली चोरों पर लगा इतना जुर्माना 


दरअसल, आपको बता दें कि निगम के टीमों ने हिसार के कई इलाकों में निरीक्षण करते हुए कुल 183 जगहों पर बिजली कनेक्शन चेक किए हैं। जांच के दौरान टीमों को 31 जगह पर 31.47 किलोवाट का अवैध लोड और बिजली चोरी पकड़ी गई है। 


निगम की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वाले बिजली चोरों पर कुल 8.67 लाख रुपए की का जुर्माना (penalty on electricity thieves) लगाया है। अभियान के अंतर्गत शहरी क्षेत्र में चलाए गए इस खास अभियान के तहत आजाद नगर और शास्त्री नगर में निगम की टीमों की ओर से घरों में डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन पकड़े गए हैं।

 

बिजली निगम के जेई ने कही ये बात 


बिजली निगम (bijli nigam) के जेई का कहना है कि नवदीप कॉलोनी में मीटर टैम्परिंग के शक पर निगम की टीम की ओर से संदिग्ध मीटर को मौके से उतारकर जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पॉश इलाकों में शुमार मॉडल टाउन एरिया में भी दो अलग-अलग जगह पर डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन के माध्यम से बिजली चोरी का मामला पकड़ा गया है, जिसकी तुरंत कार्रवाई हुई है।

 

बिजली चोरी को रोकने के लिए चल रहे अभियान 


बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर महीने के दौरान बिजली चोरी पर कंट्रोल करने के लिए खास अभियान (Campaign to stop power theft) चल रहा है। हिसार सर्कल में अब तक कुल 576 जगह पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा चुका है, जिनमें से 146 स्थान पर 327.46 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। 


निगम ने मामलों में सख्ती दिखाते हुए बिजली चोरी करने वालों पर 32.14 लाख रुपए का जुर्माना (Penalty for electricity theft) लगाया है। विभाग की ओर से तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक 17.17 लाख रुपए की रिकवरी कर ली गई है।

LLM में लोड के मुताबिक लगता है जुर्माना 


SDO का कहना है कि बिजली चोरी पकड़ने पर LLM में लोड के मुताबिक जुर्माना (LLM load penalty) तय किया जाता है। अगर उपभोक्ता यह जुर्माना जमा नहीं करता है, तो उसका कनेक्शन परमानेंट डिस्कनेक्ट किया जाता है। जुर्माना जमा करने पर कनेक्शन जारी रखा जा सकता है। एक बार अगर परमानेंट डिस्कनेक्शन हो जाता है, तो उपभोक्ता को दोबारा से फीस जमा करवा कर ही कनेक्शन लेना पड़ता है।

अक्टूबर महीने में पकड़ी गई 327 किलोवाट बिजली 


अगर मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी की है, तो मीटर जांच के लिए लैब में भेजा जाता है और मीटर में छेड़छाड़ मिलने पर लोड के मुताबिक जुर्माना (Penalty as load in meter) लगाया जाता है। 
बिजली निगम के एसई का कहना है कि बिजली चोरी पकड़ने को लेकर अभियान लगातार जारी है। अक्टूबर महीने में 146 जगह पर 327 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली चोरी करने वालों पर 32.14 लाख का जुर्माना तय किया है। अब तक 17.17 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है।