हिसार में ई बसों के बदले रूट, चेक करें लिस्ट
HR Breaking News (E-bus routes) हिसार में ई-बसों के संचालन (Operation of e-buses in Hisar) से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और रोज सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है, लेकिन बार-बार रूट में बदलाव से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, दूसरी ओर एक ओर रूट पर नई एसी ई-सिटी बस शुरू की गई है, जिसे खासतौर पर शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए शुरू किया गया है। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
हिसार रोडवेज डिपो में कितनी है ई-बसें
दरअसल, आपको बता दें कि हिसार रोडवेज डिपो (Hisar Roadways Depot) में 5 एसी ई-बसें हैं। ई-बसों के रूट में बदलाव देखा जा रहा है। अभी अग्रोहा रूट की ई-बस को बंद (Agroha route e-bus closed) किया गया है और बीते दिनों से रायपुर रूट पर एसी ई-सिटी बस सेवा शुरू की गई है। पहले दिन ही बस में करीब 150 यात्रियों ने ट्रेवल किया है। किराए की बात करें तो बस स्टैंड से रायपुर तक किराया (Fare from Bus Stand to Raipur) 25 रुपये तय किया गया है।
कहां से कहां तक जाएगा प्रस्तावित रूट
प्रस्तावित रूट के मुताबिक बस GJU के सामने से होकर के जाएगी, उसके बाद पॉलीटेक्निक कॉलेज (Polytechnic College), महिला कॉलेज, एयरपोर्ट चौक, सेक्टर 1-4 से होकर के रायपुर तक पहुंचेगी। इस रास्ते पर कई शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी सुविधा मिल सकेगी।
हालांकि अभी पांच ई-बसों के जरिए शहर के अलग-अलग रूटों पर हर रोज हजारों छात्र-छात्राएं सफर करते हैं।
अब इन ई-बसों में विद्यार्थी रोडवेज का निःशुल्क पास (Free student roadways pass in e-buses) दिखाकर रोज ट्रेवल कर रहे हैं। रोडवेज की तरफ से हर साल तकरीबन 70 हजार छात्र एवं छात्राओं को रोडवेज का पास जारी किया जाता है।
क्या होगा बसों के आवागमन का टाइम शेड्यूल
टाइम शेड्यूल की बात करें तो बस सुबह लगभग 7 बजे रायपुर के लिए बस स्टैंड से चलेगी, उसके बाद सुबह 7:40 बजे रायपुर-शिकारपुर से वापसी होगी और दूसरी बस 8:20 बजे रायपुर के लिए चलेगी, जो वापस हिसार बस स्टैंड (Hisar Bus Stand) के लिए 9 बजे चलेगी। बता दें कि शाम को बस के दो फेरे प्रस्तावित हैं। उसके लिए बसें शाम 4:30 बजे और 5:30 बजे तक चलेगी। वापसी के फेरों के लिए बस स्टैंड के लिए बस 5 बजे और 6 बजे रवाना होगी। ऐसे ही सुबह-शाम आवागमन के लिए 4 बसें है।
अग्रोहा रूट पर ई-बस सेवा हुई बंद
अग्रोहा रूट पर ई-बस सेवा (E-bus service on Agroha route) को बंद किया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि पहले इस रूट पर दो बसें संचालित थीं, लेकिन बाद में बसों की संख्या कम होकर एक की गई थी। अब बसों की कमी की वजह से इस रूट पर जो बसें चल रही है, उसका संचालन बंद किया गया है, जिससे अग्रोहा रूट पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। यात्री अब इस रास्ते पर बस सेवा दोबारा शुरू होने के इंतजार में हैं।
