{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, इन क्षेत्रों में खरीदे प्लॉट  

Hisar News : शहर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई और भी तेज हो गई है। अवैध कॉलोनियों पर डीटीपी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं अगर आप प्लाट खरीदने की सोच रहे हैं तो इन बातों को विशेष ध्यान रखे चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग (District Town Planner Department) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में रायपुर रोड स्थित आनंद विहार (Anand Vihar hisar) में विभागीय टीम ने बुलडोजर चलाकर कॉलोनी में बनाए गए सड़क के स्ट्रक्चर और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया। करीब 3.5 एकड़ में विकसित की जा रही इस कॉलोनी में प्लॉट काटकर कच्चे और पक्के रास्ते भी तैयार किए गए थे।

कारण बताओं नोटिस किया था जारी 

विभाग की ओर से बताया गया कि कॉलोनी विकसित करने वाले को पहले कारण बताओ नोटिस (show cause notice) जारी किया गया था। इसके साथ ही निर्माण को हटाने और स्थिति बहाल करने के लिए भी नोटिस दिया गया, लेकिन संबंधित पक्ष की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने मौके पर पहुंचकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के समय जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार (District Town Planner Dinesh Kumar), ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं फिशरीज रिसर्च ऑफिसर अनिल कुमार और जेई अमन सहित विभागीय टीम मौजूद रही। अधिकारियों की निगरानी में कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया।

बिना पड़ताल के अवैध कॉलोनियों में न खरीदें प्लांट 

डीटीपी दिनेश कुमार (DTP Dinesh Kumar) ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ विभाग सख्त रुख अपनाएगा। शहर और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना वैधानिक जांच-पड़ताल के अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। किसी भी जमीन या कॉलोनी की वैधता की जानकारी लेने के लिए जिला नगर योजनाकार कार्यालय से संपर्क करें।