हिसार के सेक्टर 16-17 और पार्ट-2 के साथ बसी झु्ग्गियों को हटाया जाएगा
hisar News : हिसार के सेक्टर 16-17 और पार्ट-2 के साथ बसी झुग्गियों को हटाने का मामला भी दोबारा तुल पकड़ने लगा है। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी के अधिकारी से मुलाकात की। चलिए आगे खबर में जानते हैं सेक्टरवासियों ने क्या-क्या समस्याओं के समाधान के मांग की।
HR Breaking News (hisar News) : सेक्टर 16-17 (Sector 16-17 hisar) और सेक्टर 13 पार्ट-2 (Sector 13 Part-2 hisar) के नजदीक साउथ बाईपास क्षेत्र में बनी झुग्गियां सेक्टरवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। स्थानीय लोगों ने यहां खुले में पॉलीथिन, पुराने टायर और केमिकल जलाए जाने से वायु प्रदूषण फैलने तथा असामाजिक गतिविधियां बढ़ने की शिकायत की है। लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों के चलते आसपास रहने वाले परिवारों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान के लिए रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (Resident Welfare Association) के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी के संपदा अधिकारी जगदीप सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन ने रखी अपनी मांग
एसोसिएशन के (hisar latest news) जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट धर्मपाल कालीरमन के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधियों ने बताया कि साउथ बाईपास के साथ काफी संख्या में झुग्गियां बनी हुई हैं। यहां नशे से जुड़े लोगों और असामाजिक तत्वों की मौजूदगी को लेकर लगातार शिकायतें सामने आती रहती हैं। कुछ लोगों द्वारा हुड़दंग करने और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने से क्षेत्र के लोगों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है।
कुलबीर दुहन ने कहा कि झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोग पॉलीथिन, टायर और केमिकल युक्त सामग्री जलाते हैं। इससे उठने वाला धुआं आसपास के सेक्टरों के वातावरण को प्रभावित कर रहा है। इसका असर बुजुर्गों की दिनचर्या पर भी पड़ रहा है और उन्हें सुबह-शाम सैर के दौरान परेशानी होती है। उन्होंने बताया कि करीब 15 दिन पहले एचएसवीपी के एसडीओ रामप्रसाद (HSVP SDO Ramprasad) और जेई की ओर से झुग्गियां हटाने के नोटिस दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर संपदा अधिकारी ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया।
मार्केट से झाड़ियां हटवाने की भी मांग
सेक्टर 16-17 (latest news hisar) की मार्केट में जगह-जगह उगी कीकर और अन्य झाड़ियों का मुद्दा भी प्रतिनिधिमंडल ने उठाया। एसोसिएशन का कहना है कि झाड़ियों के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शाम और रात के समय इनके आसपास युवाओं के समूह बैठे रहते हैं, जिससे दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को परेशानी होती है। इस पर संपदा अधिकारी ने मार्केट की सफाई करवाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में सूरजा राम झाझरिया, वेद सिहाग और मनोज सैनी भी शामिल रहे।
बूस्टिंग स्टेशन के टेंडर की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी
सेक्टरों में पानी की किल्लत दूर करने के लिए प्रस्तावित बूस्टिंग स्टेशन (boosting station) का निर्माण शुरू करवाने की मांग भी उठाई गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एचएसवीपी के एक्सईएन भूपेंद्र सिंह से कार्यालय में मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध नहीं होने पर फोन के माध्यम से अपनी बात रखी। एक्सईएन ने जल्द टेंडर प्रक्रिया (tender process) पूरी करवाकर निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। इसके साथ ही सेक्टरों में सीवर लाइनों की नियमित सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।
