हिसार में बिगड़ी हवा की गुणवत्ता, एक्यूआई हुआ डबल
HR Breaking News (Hisar News) : सर्दी के दस्तक देते ही शहर की हवा खराब होने लगी है। आगामी दिनों में वायु प्रदूषण बढ़ने का और खतरा है। धान की फसल निकालने के बाद किसान धान के अवशेषों को जलाएंगे। इसके अलावा शहर में वाहनों, फैक्ट्री से निकलने वाला धुंआ लगातार शहर के आईक्यू लेवल को बढ़ा रहा है। दिवाली के पास यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। हिसार में 29 तारीख को भी एक्यूआई 102 रहा है। शहर की यह हवा लोगों की सेहत के लिए अच्छी नहीं है।
जानिए पिछले 7 दिनों का एक्यूआई लेवल (hisar AQI level)
शहर में अगर पिछले 7 दिनों के एक्यूआई की बात करे तो 24 तारीख को शहर का एक्यूआई लेवल 113 रहा था, 25 तारीख को 101, 26 तारीख को 73, 27 तारीख को 56, 28 तारीख को 128, 29 तारीख को 56, 30 तारीख को 117 एक्यूआई लेवल रहा है। आने वाले दिनों में ये और भी बढ़ सकता है।
Hisar के बास गांव में बनेगा नया जलघर, महाग्राम योजना के तहत 22 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
जानिए कितना एक्यूाआई लेवल होता है सही (AQI level hisar)
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दे कि जीरो से 50 तक का एक्यूआई (hisar latest news) अच्छा माना जाता है। 51 से 100 के बीच का एक्यूआई लेवल (hisar ka AQI level) में संवेदनशील लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके अलावा 101 से 200 तक का एक्यूआई लेवल फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए हानिकारक है। वहीं 201 से 300 तक का लेवल खराब रहता है। अगर इसके संपर्क में लंबे समय तक रहे तो यह सांस लेने में तकलीफ देता है । 301 से 400 तक का एक्यूआई लेवल बहुत ही खराब होता है इसमें सांस लेने जैसी बीमारी तक हो सकती है। वहीं 401 से 500 तक का बहुत ही गंभीर एक्यूआई लेवल माना जाता है जो लोगों के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, और जो पहले से बीमार लोग हैं उन पर गहरा असर डालता है।
जानिए शहर में वायु प्रदुषण के कारण
शहर में वायु गुणवत्ता (AQI bdne ke karn) खराब होने के पीछे कई कारण है। वाहनों से निकलने वाला धुआं, सड़कों की धूल और निर्माण कार्य से उड़ने वाले कण जो वायु प्रदूषण बढ़ाते हैं। इसके अलावा कचरा जलाना, फैक्ट्री से निकलने वाला धुआं, खुले में काम चलने के कारण भी वायु प्रदूषण बढ़ता है।
दीवाली पर पूरे जिले की हवा होती है खराब
आगामी दिनों में धान के अवशेष जलाने पर यह स्थिति और भी गंभीर हो जाएगी। उसके बाद दिवाली पर एक्यूआई लेवल बिल्कुल बढ़ जाता है। पिछले साल दिवाली पर एक्यूआई लेवल (AQI level on Diwali) 301 पर पहुंच गया था जो दिन के समय 218 था। अतिशबाजी आदी के कारण दीवाली पर एक्यूआई लेवल में अचानक बड़ी बढोतरी देखने को मिलती है।