Hisar के बास गांव में बनेगा नया जलघर, महाग्राम योजना के तहत 22 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
HR Breaking News (Hisar News) : प्रदेश सरकार की महाग्राम योजना (Mahagram Yojana hisar) के तहत जिले के गांव बास में नए जलघर का निर्माण किया जाएगा। यहां जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत (bass me bnega jlghr) करने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने जल घर के निर्माण के लिए 22 एकड़ जमीन की जरूरत बताई है। इसके लिए विभाग की ओर से राजस्व विभाग को जानकारी भेजी गई है।
बास पंचायत के इन गावों की जमीन का होगा अधिग्रहण
बास में कुल चार पंचायते हैं। इन चारों पंचायतो (bass village news) के अंतर्गत आने वाली 22 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। विभाग की ओर मिली जानकारी के अनुसार चारों गांव बास आजम शाहपुर, बास अकबरपुर, बास बादशाहपुर, बास खुर्द बेजान गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए 1 जुलाई से ही आवेदन होने शुरू हो गए थे जो 30 सितंबर तक जारी रहेंगे। इसके बाद विभाग जमीन अधिक जमीन अधिग्रहण संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू करेगा।
जमीन मिलने के बाद शुरू होगी आगे की प्रक्रिया
जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम शुरू किया जाएगा। किसानों को जमीन बेचने संबंधी आवेदन करने के लिए ई-भूमि पोर्टल (e-Bhumi portal) को ओपन किया गया है। इसके लिए आवेदन 1 जुलाई 2026 से शुरू हुए थे जो 30 सितंबर तक जारी रहेगे। इसके बाद विभाग की और से पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। इन गांव की पूरा ब्यौरा ई-भूमि पोर्टल पर दर्ज करा दिया गया है।
10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को किया जाता है शामिल
जानकारी के (mhagram yojna ke bare me)अनुसार 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को महाग्राम योजना में शामिल किया जाता है। इस योजना के तहत इन गांवों में शहर की तर्ज पर जल,सीवरेज आदि व्यवस्था की जाती है। बास गांव से पहले भी इस योजना के तहत गांव गंगवा (gangva village news), मंगाली, आर्यनगर, कैमरी आदि 10 हजार से अधिक आबादी वाले गांवों को योजना में शामिल किया गया है।
