हिसार में AQI 300 के पार, हवा हुई प्रदूषित, सांस लेना हो रहा मुश्किल
HR Breaking News (Hisar AQI) हिसार का एक्यूआई लगातार खराब बना हुआ है। इसी महीने 16 नवंबर को हिसार देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा है। हिसार में इस बार एक भी दिन हवा सफ नहीं मिली है। ऐसे में शहरवासियों को एक दिन भी साफ हवा नहीं मिली है। हिसार में AQI (Hisar AQI Level) 300 के पार पहुंच गया है और हवा प्रदूषित हो गई है। ऐसे में लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है।
हिसार रहा तीसरा सबसे प्रदूषित शहर
नवंबर में बीते 21 दिनों के दौरान एक भी दिन AQI 100 से नीचे नहीं आया है, जिनमें 12 दिन AQI 300 से ज्यादा रहा है। प्रदेश के अन्य जिलों में हवा की गुणवत्ता में सुधार होने के बाद भी हिसार के हालत नहीं सुधरे हैं। बीते दिनों हिसार का औसत AQI (Hisar's average AQI) 233 रिकॉर्ड किया है। प्रदेश में गुरुग्राम और फरीदाबाद के बाद हिसार तीसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
हिसार में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब
बीते वर्ष नवंबर में 7 दिन हवा की गुणवत्ता (Hisar air quality) बेहद खराब कैटेगरी में रिकॉर्ड की गई थी। इस बार अब तक 12 दिन ऐसी स्थिति रही है। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार इन दोनों हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से धूल और धुआं ऊपर नहीं उठा रहा है। इससे हिसार का AQI खराब बना हुआ है। तेज हवा चलने या बारिश होने से मौसम साफ हो सकेगा। इसी महीने 16 नवंबर को हिसार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना था।
उसे दिन यहां का औसत AQI 338 रिकॉर्ड किया गया था। देश में सबसे ज्यादा AQI (Highest AQI in country) बीकानेर में 366 रहा है। वहीं, बल्लभगढ़ में 337 और यूपी के गजरौला में 324 रिकॉर्ड किया गया है। पूरे देश में सिर्फ चार शहरों में AQI 300 से ज्यादा रहा है, जिनमें यूपी का एक, हरियाणा के दो, राजस्थान का एक शहर शामिल था।
1 से 21 दिन कितना रहा AQI
मौसम एवं प्रदूषण नियंत्रण के विशेषज्ञ का कहना है कि हिसार में नवंबर में हवा की गुणवत्ता (Air quality in Hisar in November) बेहद खराब रही है। मौसम साफ होने के लिए बारिश जरूरी है और बारिश होने से धूल के कण साफ होंगे। तेज हवाएं चलने से राहत मिलने की संभावना है। अगर बात करें 1 से 21 नवंबर तक के AQI (AQI from November 1 to 21) की तो 1 नवंबर को हिसार में 188 AQI रिकॉर्ड किया गया था।
2 को 207, 3 नवंबर को 270, 4 नवंबर को 291, 5 नवंबर को 333, 6 नवंबर को 323, 7 नंबर को 321, 8 नंबर को 372, 9 नवंबर को 295, 10 नवंबर को 302, 11 नवंबर को 340, 12 नवंबर को 343, 13 नवंबर को 321, 14 नवंबर को 358, 15 नवंबर को 145, 16 नवंबर को 338, 17 नवंबर को 149, 18 नवंबर को 189, 19 नवंबर को 343, 20 नवंबर को 300, 21 नवंबर को 223 एक्यूआई दर्ज किया गया था।
साल 2019 में हिसार का AQI
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019 में हिसार का AQI (Hisar's AQI in 2019) 385 तक दर्ज किया गया था। साल 2020 में बढ़कर 479 तक पहुंचा। उस समय हिसार दुनिया का 14 वां सबसे प्रदूषित शहर रहा और साल 2021 में 210, 2022 में 228, 2023 में 452, 2024 में 424 और 2025 में 398 तक पहुंचा है।
साल 2026 में हिसार का एक्यूआई 372 तक रिकॉर्ड किया गया है। सेंट्रल बोर्ड ने स्थानीय अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों को प्रदूषण कंट्रोल करने के लिए एक्शन प्लान बनाना होगा।