हिसार में स्वच्छता एप एक्टिव, कचरे की फोटो अपलोड करने के 24 घंटे के अंदर हो रही सफाई
HR Breaking News (Hisar News) : हर में सफाई व्यवस्था (cleaning system) को लेकर अब लोगों को नगर निगम के चक्कर काटने या अधिकारियों के सामने शिकायत रखने की जरूरत नहीं है। सड़क, गली या सार्वजनिक स्थान पर कचरा पड़ा है तो मोबाइल से उसकी फोटो खींचकर स्वच्छता एप (cleanliness app) पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायत के साथ लोकेशन अपलोड होते ही संबंधित क्षेत्र के सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर को इसकी सूचना मिल जाती है। इसके बाद सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजकर कचरा उठवाया जाता है। निगम के अनुसार, एप पर मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण 24 घंटे के भीतर किया जा रहा है।
ये रहेगी खासियत
इस व्यवस्था (hisar latest news) की खासियत यह है कि शिकायत का समाधान होने के बाद भी मामला अधिकारियों की निगरानी से बाहर नहीं होता। सफाई कर्मचारी मौके से कचरा उठाने के बाद साफ जगह की फोटो पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद शिकायतकर्ता को समाधान की पुष्टि करने का विकल्प मिलता है। यदि मौके पर पूरी सफाई नहीं हुई है या काम संतोषजनक नहीं है तो शिकायतकर्ता समाधान को अस्वीकार कर सकता है। ऐसा करने पर शिकायत दोबारा सक्रिय हो जाती है और कर्मचारियों को फिर से मौके पर जाकर सफाई करनी पड़ती है।
काम नहीं होने पर समाधान को रिजेक्ट किया
स्वच्छता एप की कार्यप्रणाली (Working of Swachhta App) जांचने के लिए अर्बन एस्टेट में गंदगी की फोटो अपलोड कर शिकायत दर्ज की गई। करीब 20 घंटे बाद मौके पर सफाई करवाई गई। निगम के एएसआई (ASI of the corporation) ने सफाई के बाद समाधान की फोटो भी अपलोड कर दी, लेकिन काम से संतुष्ट नहीं होने पर समाधान को रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद दोबारा सफाई करवाई गई।
इसी तरह शहरवासी रोहताश कुमार ने आजाद नगर और शीशपाल ने मलिक चौक (Malik Chowk) क्षेत्र में कचरे की शिकायत दर्ज कराई। इन दोनों स्थानों पर भी करीब 18 घंटे के भीतर सफाई करवा दी गई।स्वच्छता एप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले मोबाइल के प्ले स्टोर से एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से लॉगइन करना होगा।
ऐसो करे शिकायत
एप में शिकायत से संबंधित विकल्प चुनकर क्षेत्र की जानकारी और समस्या का संक्षिप्त विवरण भरना होगा। इसके बाद मौके की फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी। फोटो के साथ लोकेशन जुड़ने से कर्मचारियों को शिकायत वाले स्थान तक पहुंचने में आसानी होती है। सफाई होने के बाद एप पर अपलोड की गई फोटो के आधार पर शिकायतकर्ता समाधान की स्थिति भी देख सकता है।