एयरपोर्ट, लुवास, सेक्टर 14, अग्रोहा, आदमपुर को नए पावर हाउस से जोड़ा जाएगा हिसार
Hisar News : जिले के एयरपोर्ट, लुवास, सेक्टर-14, अग्रोहा आदमपुर को अब नए पावर हाउस से जोड़ा जाएगा। ऐसा करने से 4 पुराने पावर हाउस से लोड कम होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (Hisar News) : जिले में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में चिकनवास में तैयार किया गया 220 केवी का नया बिजलीघर अब शुरू होने जा रहा है। बिजलीघर को नेशनल पावर ग्रिड (National Power Grid) से जोड़ने का काम पूरा हो चुका है। मंगलवार यानी 24 नवंबर से यहां से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (South Haryana Power Distribution Corporation) के 33 केवी सब-स्टेशनों को बिजली मिलनी शुरू हो जाएगी। इससे हिसार शहर के साथ अग्रोहा (agroha)और आदमपुर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। खासकर गर्मियों में बढ़ने वाली बिजली की मांग के दौरान ओवरलोडिंग, कम वोल्टेज और बार-बार बिजली गुल होने जैसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
नए बिजलीघर से यहां-यहां होगी बिजली सप्लाई
शुरुआती चरण में हिसार शहर के एयरपोर्ट (Hisar city airport), लुवास न्यू कैंपस (Luwas New Campus) और सेक्टर-14 के 33 केवी सब-स्टेशनों को चिकनवास से बिजली दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में नंगथला, अग्रोहा, कालीरावण और जाखोद के सब-स्टेशन भी इससे जुड़ेंगे। भविष्य में इस क्षेत्र में बनने वाले नए 33 केवी बिजलीघरों को भी इसी पावर हाउस से बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
चार बड़े बिजलीघरों पर निर्भरता होगी कम
अभी हिसार शहर की बिजली आपूर्ति मुख्य रूप से इंडस्ट्रियल एरिया के 220 केवी (220 kV of industrial area), बीड़ के 132 केवी, भोजराज के 132 केवी और बीबीएमबी के 220 केवी बिजलीघरों से होती है। अब चिकनवास के रूप में पांचवां बड़ा बिजलीघर जुड़ने से इन केंद्रों पर निर्भरता कम होगी। बिजली (bijli nigam news)का लोड अलग-अलग केंद्रों में बंटने से मौजूदा सब-स्टेशनों को ओवरलोड होने से बचाने में मदद मिलेगी। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को बेहतर और अधिक स्थिर बिजली आपूर्ति के रूप में मिलने की संभावना है।चिकनवास बिजलीघर (Chikanwas Power Station)को नेशनल ग्रिड से जोड़ने की प्रक्रिया तकनीकी कारणों से करीब तीन महीने तक प्रभावित रही।
मय्यड़ से फतेहाबाद जाने वाली हाईटेंशन लाइन पर काम करने के लिए शटडाउन की जरूरत थी। इसके लिए नॉर्दर्न रीजन लोड डिस्पैच सेंटर (Load Dispatch Centre) से अनुमति लेनी थी। गर्मियों में बिजली की अधिक मांग के कारण शटडाउन नहीं मिल पाने से परियोजना शुरू होने में देरी हुई। अब लाइन जोड़ने और चार्जिंग का काम पूरा कर लिया गया है।
चार सर्किट से मिलेगी बिजली की सप्लाई
इस बिजलीघर को दो अलग-अलग ग्रिड से जोड़कर सप्लाई की व्यवस्था तैयार की गई है। यहां 220 केवी के चार सर्किट बनाए गए हैं। इनमें दो सर्किट मय्यड़ स्थित 400 केवी पावर ग्रिड से और दो सर्किट फतेहाबाद स्थित 220 केवी एचवीपीएन सब-स्टेशन से जुड़े हैं। चिकनवास-फतेहाबाद लाइन की लंबाई 33.954 किलोमीटर और मय्यड़-चिकनवास लाइन की लंबाई 41.454 किलोमीटर है। दोनों लाइनों को 4.7 किलोमीटर की लूप-इन-लूप-आउट व्यवस्था के जरिए बिजलीघर से जोड़ा गया है।
सप्लाई शुरू करने की तैयारी पूरी
एचवीपीएन हिसार के एक्सईएन सत्यप्रकाश (Satyaprakash, XEN of HVPN Hisar) ने बताया कि चिकनवास का 220 केवी बिजलीघर पूरी तरह तैयार है। मय्यड़-फतेहाबाद लाइन (Mayyad-Fatehabad line) से इसकी कनेक्टिविटी जोड़ने के साथ कमीशनिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। मंगलवार से यहां से बिजली आपूर्ति शुरू होगी। नए बिजलीघर के जुड़ने से क्षेत्र के बिजली ढांचे की क्षमता बढ़ेगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध सप्लाई देने में मदद मिलेगी।
