हिसार में सीएनजी की सप्लाई 20 प्रतिशत हो रही कम, शाम 7 बजे बंद हो रहे पंप
Hisar News : शहर में सीएनजी के वाहन चालकों को इन दिनों सीएनजी के लिए परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर में सीएनजी की सप्लाई 20 प्रतिशत तक कम हो रही है। जिसके कारण शाम होते ही सीएनजी के पंट्रोल पंप शाम होते ही बंद हो रहे है।
HR Breaking News (Hisar News) : शहर में सीएनजी (CNG) के वाहन चलाने वालों के लिए इन दिनों सीएनजी भरवाना चुनौती बन गया है। गैस की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की कारण शाम होते ही सीएनजी स्टेशनों पर आपूर्ति रोकनी पड़ रही है। पिछले 5 दिनों से बनी स्थिति का असर ऑटो चालकों निजी वाहन मलिकों, व्यावसायिक वाहन चलाने वालों पर पड़ रहा है। रात 7 बजे के बाद सीएनजी मिलनी बंद हो जाती है। जबकि अगले दिन सुबह 7 बजे आपूर्ति दोबारा शुरू होती है। ऐसे में शाम के समय गैस भरवाने पहुंचने वाले चालकों को निराश लौटना पड़ता है। हिसार में फिलहाल 17000 लीटर तक सीएनजी (CNG pumps) की आपूर्ति की जा रही है।
आपूर्ति सीमित करनी पड़ रही (hisar latest news)
एचसीजी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अमलान तालुकदार (Amlan Talukdar, Senior Vice President, HCG) के अनुसार कंपनी को पीछे से ही जरूरत के मुकाबले कम गैस मिल रही है। इसी वजह से उपलब्ध गैस का इस्तेमाल जरूर के हिसाब से करना पड़ रहा है। गैस आवंटित का समय सुबह साढ़े 6 बजे से अगले दिन सुबह साढ़े 6 बे तक निर्धारित है। आपूर्ति सीमित होने के कारण सीएनजी वितरण को नियंत्रित करना पड़ रहा है। गेल की पाइपलाइन के जरिए लाडवा से हिसार (ladwa to hisar) तक गैस पहुंचाई जा रही है। क्षेत्रों के कुल 36 पीएनजी स्टेशनों पर गैस की आपूर्ति में करें 20 प्रतिशत की कटौती की गई है।
कमर्शियल और घरेलू और सप्लाई प्रभावित नहीं हुई
सीएनजी (hisar latest news) की उपलब्धता प्रभावित होने के बावजूद घरेलू पीएनजी और औद्योगिक इकाइयों को दी जाने वाली गैस की आपूर्ति सामान्य रखी गई है। कंपनी का प्रयास है कि सीएनजी की कमी का असर घरों में खाना बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली गैस और उद्योगों के पर इसका असर न पड़े। अधिकारियों के अनुसार पीछे से गैस महंगी मिलने के कारण फिलहाल इसका तरीका सीएनजी उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया।